नौनिहालों को जानलेवा बीमारियों की परछाई से बचाने के लिए आठ मई से जिले में मिशन इंद्रधनुष अभियान शुरू होगा। यह अभियान डोर टू डोर 17 मई तक चलेगा। इस बार स्वास्थ्य कर्मियों को टीकाकरण के दौरान सेल्फी भी खींचनी होगी।
मिशन इंद्रधनुष के तहत बच्चों को आठ जानलेवा बीमारियों से बचाने के लिए टीकाकरण अभियान चलेगा। सीएमओ डा. दीपक ओहरी ने बताया कि पिछले साल मिशन इंद्रधनुष से 30 हजार बच्चे कवर नहीं हो पाए थे। आठ से 17 मई तक अभियान चलेगा। आशा और एएनएल गांव गांव-गांव पहुंचकर बच्चों का टीकाकरण करेंगी और सेल्फी भी लेंगी।