फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसून की पहली बारिश ने गर्मी से दिलाई राहत, फसलों को मिली संजीवनी

विज्ञापन
विज्ञापन
मानसून की पहली बारिश ने गर्मी से दिलाई राहत, फसलों को मिली संजीवनी
विज्ञापन

बुलंदशहर। मानसून की पहली बारिश से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है। पिछले एक सप्ताह से लोग गर्मी से काफी परेशान थे। बृहस्पतिवार सुबह में दो घंटे हुई बारिश से फसलों को भी संजीवनी मिल गई है। बारिश का बच्चों से लेकर बड़ों तक ने खूब लुत्फ उठाया।
बृहस्पतिवार को मानसून की बारिश होने से अधिकतम तापमान कम होकर 31 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। हवा की गति 18 किलोमीटर प्रति घंटा रही और आद्रता 60 फीसदी पर पहुंच गई। शाम तक 32.5 एमएम से अधिक बारिश हो चुकी है। पिछले कुछ दिनों से मौसम बार-बार बदल रहा था। इस बार जिले में प्री-मानसून की बारिश न होने के कारण लगातार गर्मी अपना रंग दिखा रही थी। गर्मी का सामना करना भी लोगों के लिए दुश्वारियों भरा रहा। बारिश न होने पर सबसे अधिक चिंता किसानों की बनी हुई थी। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डा. रामानंद पटेल ने बताया कि जिले में मानसून की पहली बारिश से काफी फायदा हुआ है। आगामी कई दिन तक यह बारिश बरकरार रहेगी। इससे सभी को लाभ होगा। समय पर मानसून की बारिश शुरू होने पर संभावना बन रही है कि इस बार अच्छी बारिश होगी। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों के खिले चेहरे
मानसून की बारिश होते ही जिले के किसानों के चेहरे खिल उठे। इस बारिश से सूख रही फसलों को भी संजीवनी मिली है। किसान मंगत सिंह, राधेश्याम, गुलवीर सिंह, यशपाल सिंह और केहर सिंह का कहना है कि अभी तक एक भी अच्छी बारिश न होने से फसल सूख रही थी। एक ओर तो धान की तैयारी चल रही है और दूसरी ओर अन्य फसलों को समय पर पानी नहीं मिल रहा था। ऐसे में बारिश की सबसे ज्यादा जरूरत महसूस की जा रही थी। अब मानसून की बारिश होने पर सभी चिंता दूर हो गई हैं। मानसून की बारिश धान की फसल के लिए जरूरी है।
मानसून की पहली बारिश ही 32.5 एमएम हुई है। ऐसे में इस बार अच्छी बारिश संभावना बन रही है। यदि ऐसा हुआ तो जिले का भूजल स्तर भी सुधरेगा।
- डॉ. विवेक राज, मौसम एवं कृषि वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केंद्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें