आलू से भरे ट्रैक्टरों की लगी लाइन।
- फोटो : अमर उजाला
जिले में सोमवार से आलू की खरीद शुरू की जाएगी। पीसीएफ को शनिवार तक बुलंदशहर, स्याना, अगौता क्षेत्र में आलू खरीद के लिए चार क्रय केंद्र स्थापित करने होंगे। शासन ने आलू खरीद को लेकर गाइड लाइन जारी कर दी हैं।
उद्यान विभाग और पीसीएफ संयुक्त रूप से आलू की खरीद करेगा। इसके लिए स्याना एवं बुलंदशहर नवीन मंडी स्थल में क्रय केंद्र स्थापित किए जाएंगे। डिबाई में दौलतपुर खुर्द एवं अगौता में साबितगढ़ शुगर मिल के पास आलू की खरीद होगी। सरकार जिस आलू की खरीद करेगी, उसका आकार 22 एमएम से 55 एमएम के बीच होना चाहिए।
निर्धारित मानक से छोटे या बड़े आकार का आलू नहीं खरीदा जाएगा। प्रत्येक क्रय केंद्र पर आलू की गुणवत्ता जांचने के लिए हॉर्टिकल्टर इंस्पेक्टर की तैनाती होगी। हार्टिकल्चर इंस्पेक्टर की जांच के बाद आलू की खरीद संभव हो सकेगी।
प्रबंधक पीसीएफ अशोक कुमार बिसारिया ने बताया कि हर हाल में सोमवार से आलू की खरीद शुरू हो जाएगी। चारों क्रय केंद्रों पर 7 जुलाई तक आलू खरीदा जाएगा। सुबह नौ से शाम पांच बजे तक आलू की खरीदारी होगी।
जिले में सोमवार से आलू की खरीद शुरू हो जाएगी। पीसीएफ से शनिवार दोपहर तक आलू क्रय केंद्र स्थापित करवा दिए जाएगे। आलू खरीद सात जुलाई तक होगी। इसके संबंध में गाइडलाइन भी मिल चुकी हैं। किसानों के खाते में ऑनलाइन पेेंमेट किया जाएगा। आंजनेय कुमार सिंह, डीएम, बुलंदशहर