फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुक सेंटर पर एसडीएम का छापा, गिरे दुकानों के शटर

Fri, 14 Apr 2017 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
छापा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
स्कूल प्रबंधन और पुस्तक विक्रेताओं की मिलीभगत को तोड़ने के लिए जिला प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। बुलंदशहर समेत जिलेभर में छापेमारी कर कोर्स जब्त किए गए। स्कूल प्रबंधन द्वारा लगाई गईं स्पेशल किताबों को भी जब्त किया गया।

स्कूल प्रबंधकों को इस बारे में नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। बृहस्पतिवार को एसडीएम सदर रितु पुनिया ने नगर की अंसारी रोड स्थित कई पुस्तक विक्रेताओं की दुकान पर छापेमारी की।
विज्ञापन


एसडीएम ने पुस्तक विक्रेताओं के यहां से विभिन्न स्कूलों की विभिन्न कक्षाओं के कोर्स जब्त किए। इसके अलावा विभिन्न स्कूलों द्वारा लगाई गई स्पेशल किताबों को भी जब्त किया गया। छापेमारी के दौरान एसडीएम ने स्पेशल किताबों को लेकर जब पुस्तक विक्रेताओं से सवाल जवाब किए तो पुस्तक विक्रेताओं के पसीने छूट गए।
विज्ञापन


वहीं छापेमारी की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में दुकानदार दुकान बंद कर भाग खड़े हुए। एसडीएम रितु पुनिया ने बताया कि कई दुकानों पर छापेमारी कर विभिन्न कक्षाओं के कोर्स और स्पेशल किताबाें को जब्त किया गया है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें