फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यक्रम थे तमाम, शहर में लगा जाम

Thu, 14 Apr 2016 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
लगा जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर में बृहस्‍पतिवार को कई कार्यक्रमों की वजह से सुबह से शाम तक लोगों को जाम के झाम से जूझना पड़ा। पुलिस कई जगह जाम खुलवाने की कोशिश्‍ा करती दिखी, मगर शोभायात्राओं और रैली की वजह से जाम खुलवाने में पसीने छूट गए। हालांकि, शाम तक यातायात सामान्य हो गया।
विज्ञापन


डा. भीमराव अंबेडकर की 125वीं जयंती पर शोभायात्रा और माल्यार्पण के चलते अंसारी रोड चौराहे पर जाम लग गया। इससे वाहनों की लंबी कतार रोड पर लगी रही। जाम लगने से अंसारी रोड, सिविल लाइन रोड, रोडवेज बस अडडा रोड और ईदगाह रोड की ओर आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

दरअसल, सुबह आठ बजे से बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण का सिलसिला शुरू हुआ। बाद में शोभायात्रा भी निकाली गई। इसी के चलते रोड वर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सबसे अधिक परेशानी अंसारी रोड चौराहे की ओर से गुजरने वाले लोगों को हुई।
विज्ञापन


जाम के चलते वाहनों की कतार रोडवेज बस अडडा और डाकघर तक लग गई। इसके बाद नवरात्र पर शहर में कई जगह माता के डोले निकाले गए, जिससे लोगों को जाम से जूझना पड़ा। वहीं, कांग्रेस की किसान मजदूर पदयात्रा और वाहन यात्रा के चलते बृहस्पतिवार को स्याना क्षेत्र में काफी देर जाम लगा रहा।  

उधर, सिकंदराबाद में भी बाबा साहेब की जयंती पर विभिन्न संगठनों द्वारा निकाली गई झांकी के चलते कस्बे में जाम की िस्‍थति बनी रही। इस दौरान वाहन चालकों और लोगों को परेशानियों का साना करना पड़ा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें