फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध कालोनी पर चला बीडीए का बुलडोजर

Thu, 14 Apr 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
कालोनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खेती की जमीन पर कालोनी काट रहे कालोनाइजरों के खिलाफ बुलंदशहर विकास प्राधिकरण ने कार्रवाई की है। बीडीए अफसरों ने अवैध तरीके से बन रही कालोनी को ध्वस्त कर दिया। बीडीए की कार्रवाई से अवैध कालोनाइजरों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


नगर के धमेड़ा अड्डे के पास अवैध तरीके से कालोनी काटी जा रही हैं। खेती की जमीन पर काटी जा रही कालोनियों में अवैध तरीके से प्लाट बेचे जा रहे हैं। बुधवार को बीडीए एक्सईएन के नेतृत्व में प्राधिकरण ने अवैध कालोनी को ढहा दिया।

बीडीए की कार्रवाई का विरोध भी किया गया, लेकिन पुलिस की सख्ती के आगे अवैध कालोनाइजरों की एक नहीं चली।  बीडीए की कार्रवाई के बाद अवैध कालोनी में प्लाट खरीदने वाले खुद को ठगा सा महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन


बुलंदशहर विकास प्राधिकरण के एक्सईएन मणिकांत गुप्ता ने बताया कि बुलंदशहर-अनूपशहर रोड, बुलंदशहर-धमेड़ा रोड आदि जगहों पर बड़ी संख्या में अवैध कालोनियां विकसित की जा रही हैं। सभी अवैध कालोनियों के खिलाफ कार्रवाई तेज की जाएगी।
विज्ञापन


वहीं,यदि बीडीए सूत्रों की मानें तो जहां से अफसरों को चढ़ावा चढ़ाया जा रहा है, वहां कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें