फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘अपना शहर’ में उमड़े फरियादी निपटाईं गईं लोगों की समस्याएं

Sun, 21 May 2017 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
‘अपना शहर’ में उमड़े फरियादी निपटाईं गईं लोगों की समस्याएं - फोटो : demo pic
विज्ञापन
 जिलाधिकारी की पहल पर शुरू की गई अपना शहर योजना के पहली बार आयोजन के मौके पर फरियादियों की समस्याएं निपटाई गईं।
विज्ञापन


जिलाधिकारी डॉ. रोशन जैकब की अध्यक्षता में अपना शहर नाम योजना के तहत प्रथम समस्या निस्तारण कैंप का आयोजन हरिशचंद्रनगर में किया गया। जिलाधिकारी ने सुबह आठ बजे से नौ बजे तक लोगों की समस्याओं को सुना और समाधान का आश्वासन दिया।

कैंप में बड़ी संख्या में लोग शिकायत दर्ज कराने के लिए उमडे़। सबसे अधिक शिकायतें सफाई व्यवस्था और बिजली को लेकर आईं। जिलाधिकारी ने अफसरों को तत्काल प्रभाव से लोगों की समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा पालिका अफसरों को शहर में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के भी निर्देश दिए गए। सुबह नौ बजे तक लोगों की समस्या सुनने के बाद जिलाधिकारी ने वार्ड का भी निरीक्षण किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें