फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खत्म होगा जाम का झाम, स्मूद होगा सफर

Sun, 31 Jan 2016 11:18 PM IST
बुलंदशहर, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 मेरठ से बुलंदशहर (भूड़ चौराहा) तक एनएच-235 के चौड़ीकरण का आगाज नौ फरवरी को होगा। एनएच-235 के फोर लेन होने से जनपद में काफी हद तक जाम के झाम से निजात मिलेगी।
विज्ञापन


खासकर गुलावठी में हाईवे पर लगने वाले जाम से लोगों छुटकारा मिलेगा। नौ फरवरी को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भूड़ चौराहे पर प्रोजेक्ट का शुभारंभ करेंगे।

प्रोजेक्ट का श्रीगणेश करने के बाद गडकरी नुमाइश या जीआईसी मैदान में एक सभा को भी संबोधित करेंगे।
गौरतलब है कि मेरठ से बुलंदशहर (भूड़ चौराहा) तक एनएच-235 फोर लेन होना है।

बुलंदशहर की सीमा में 18 गांवों की कृषि एवं आवासीय भूमि अधिग्रहण की गई है। प्रशासन ने जमीन का रेट तय कर दिया है। किसानों ने मुआवजा उठाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


इसी क्रम में चौड़ीकरण की जद में आने वाले हाईवे के किनारे करीब छह हजार वृक्षों को काटा जा चुका है। नौ फरवरी को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी बुलंदशहर में पहुंचकर प्रोजेक्ट का फीता काटकर शुभारंभ करेंगे।

प्रोजेक्ट के तहत जिले के गुलावठी, हापुड़ और मेरठ के खरखौदा में बाईपास का निर्माण होना है। सांसद भोला सिंह ने बताया कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी प्रोजेक्ट का फीता काटने के बाद बुलंदशहर में जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इसके लिए नुमाइश ग्राउंड और जीआईसी का मैदान चिन्हित किया गया है।
विज्ञापन


इन दोनों स्थानों में से एक को फाइनल किया जाना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें