फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सजायाफ्ता की जेल में मौत

Fri, 01 Jan 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
विज्ञापन
26 साल पहले हुई इंस्पेक्टर डीपी गौड़ की हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे बंदी की शुक्रवार दोपहर जेल में मौत हो गई।
विज्ञापन


जेल प्रशासन के मुताबिक बंदी को हार्ट अटैक आया था। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जेल प्रशासन ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

जिला कारागार के जेलर राजेद्र सिंह ने बताया कि संजय कुमार (65) पुत्र श्रीराम पंजाबी निवासी डिबाई हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था। वह जेल की बैरक नंबर दो में बंद था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर करीब 1.30 बजे संजय अपने बैरक में कपड़े बदल रहा था। तभी अचानक उसके सीने में जोर का दर्द उठा और वह जमीन पर गिर गया। साथी बंदियों ने जेल प्रशासन को सूचना दी।

संजय को जेल अस्पताल में लाया गया। डॉक्टर केके सिंह ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें