फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धमाके के साथ टूटा ओचई तार, 3 घंटे रेल रूट बाधित

Fri, 01 Jan 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला, खुर्जा जंक्शन
विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन के पास बीती रात धमाके के साथ ओचई लाइन टूट गई। इससे दिल्ली हावड़ा रेल रूट तीन घंटे तक बाधित रहा। इस दौरान खुर्जा से गुजरने वाली चार ट्रेनों को जहां-तहां रोका गया।
विज्ञापन


आनन-फानन मरम्मत कर लाइन दुरुस्त की गई। फिर काशन पर ट्रेनों को रवाना किया गया। इस हादसे में कुल दर्जन से अधिक ट्रेनें प्रभावित हुईं। इसे तार चोरों की करतूत माना जा रहा है। इसकी जांच शुरू कर दी गई है।

बृहस्पतिवार रात करीब 11.45 बजे जंक्शन स्टेशन से करीब 200 मीटर दूर दोसपुर गांव के पास डाउन ट्रैक की 1368 पोल के समीप ओएचई लाइन भयंकर विस्फोट के साथ टूट कर गिर गई।
विज्ञापन


ऐसा होते ही रेलवे का इमरजेंसी हूटर घनघना उठा। इसे सुनकर रेलवे अफसरों में हड़कंप मच गया। ओचई तार टूटते ही दिल्ली हावड़ा रेल मार्ग पर चल रहीं ट्रेनें जहां की तहां थम गईं।

रेलवे अधिकारी एसएस भरतराम ओएचई विभाग के इंजीनियर संजय मीणा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और तार को जोड़ने का काम शुरू कर दिया।

इस दौरान जंक्शन स्टेशन पर ऊंचाहार एक्सप्रेस, उसके पीछे फरक्का एक्सप्रेस , कालिंदी एक्सप्रेस, ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस समेत कई ट्रेने सिकंदरपुर आदि स्टेशनों पर रुकी रही रहीं।
विज्ञापन


करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ओएचई लाइन को ठीक किया गया। तब कहीं जाकर तीन बजे दिल्ली हावड़ा मार्ग पर रुकी हुई ट्रेनों को रवाना किया गया। 

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक तार चोरी करने के लिए चोरों ने लाइन शार्ट करने की कोशिश की। मामले की जांच जेई संजय मीणा कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें