फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: अरबों रुपये के विकास कार्याें की सौगात देंगे प्रधानमंत्री मोदी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




बुलंदशहर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 जनवरी को मेरठ मंडल को अरबों रुपये की सौगात देंगे। वह मेडिकल कालेज और आयुष अस्पताल समेत मेरठ मंडल में होने वाले विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इसकी सूची तैयार की जा रही है। बृहस्पतिवार को बुलंदशहर पहुंचे प्रदेश के मुख्य सचिव और डीजीपी ने अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की। दोनों अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का भी जायजा लिया।


25 जनवरी को जेवर रोड स्थित चांदमारी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा प्रस्तावित है। मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र और डीजीपी विजय कुमार ने बृहस्पतिवार को जिले में पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। जिले के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। दोपहर करीब डेढ़ बजे मुख्य सचिव और डीजीपी का हेलीकॉप्टर पुलिस लाइन में उतरा। वहां से दोनों अधिकारी कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कालेज पहुंचकर निरीक्षण किया। फिर प्रस्तावित जनसभा स्थल पर पहुंचे। इस दौरान हेलीपैड, मंच, पार्किंग की व्यवस्थाओं आदि की जानकारी ली। इसके बाद पुलिस लाइन पहुंचकर अधिकारियों के साथ तैयारियों की समीक्षा की।
विज्ञापन

मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने कहा कि कार्यक्रम की तैयारियों में किसी भी तरह की लापरवाही न बरती जाए। डीजीपी विजय कुमार ने चेकिंग के साथ कार्यक्रम स्थल पर पुलिस की निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए। बैठक में मंडलायुक्त सेल्वा कुमारी जे, एडीजी जोन मेरठ ध्रुवकांत ठाकुर, डीएम सीपी सिंह, एसएसपी श्लोक कुमार, बीडीए उपाध्यक्ष डा. अंकुर लाठर, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट व एसडीएम सदर दिव्या मिश्रा, एडीएम प्रशासन डा. प्रशांत कुमार, एडीएम वित्त विवेक मिश्र, सिटी मजिस्ट्रेट सत्यप्रकाश मौजूद रहे। मुख्य सचिव और डीजीपी करीब साढ़े चार बजे लखनऊ के लिए रवाना हो गए।
मेरठ में तैयार हो रही सूची :
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुलंदशहर के मेडिकल कालेज और आयुष अस्पताल के अलावा मेरठ-सहारनपुर मंडल के विभिन्न जनपदों में अरबों रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इसकी सूची मेरठ में तैयार की जा रही है। लखनऊ स्तर से भी लोकार्पण और शिलान्यास वाली योजनाओं को तैयार किया जा रहा है।
बनाए जा रहे तीन हेलीपैड : जनसभा स्थल पर तीन हेलीपैड बनाए जा रहे हैं। एक हेलीपैड बनाने के लिए कौंदू स्थिल अटल आवासीय विद्यालय में तैयारी चल रही है। सुरक्षा की दृष्टि से एनएसजी कमांडो की एक टीम कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गई है।



मुख्य सचिव के आने पर बंद कराई दुकानें



पुलिस लाइन में मुख्य सचिव का हेलीकॉप्टर उतरने से पहले ही पुलिस लाइन रोड स्थित दुकानों को बंद करा दिया। जब पुलिस लाइन से मुख्य सचिव और डीजीपी का काफिला निकला तो कालाआम चौराहे पर जाम लग गया। काफिला निकलने के बाद करीब आधा घंटे तक लोग जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन





प्रभारी मंत्री ने लिया तैयारियों का जायजा



जिले के प्रभारी मंत्री अरुण कुमार सक्सेना ने भी जनसभा को लेकर की जा रहीं तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान प्रभारी मंत्री ने पार्टी के जिलाध्यक्ष विकास चौहान, सदर विधायक प्रदीप चौधरी, युवा जिलाध्यक्ष दिवाकर सिंह, भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ बैठक करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने पर चर्चा की। शुक्रवार को क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसौदिया दोपहर में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें