फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: इमरजेंसी में बिजली गुल, टॉर्च जलाकर हुई जांच

विज्ञापन
खुर्जा के जटिया अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में टॉर्च से उपचार करने के वायरल वीडियो का स्क्रीन शॉ
विज्ञापन
खुर्जा। सेठ सूरजमल जटिया चिकित्सालय की इमरजेंसी में मोबाइल की टाॅर्च जलाकर मरीज की जांच करने का वीडियो वायरल हो रहा है। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार केवल एक मिनट के लिए बिजली की दिक्कत हुई थी।
विज्ञापन


जटिया अस्पताल की इमरजेंसी में सोमवार दोपहर एक डिग्री कॉलेज की प्राध्यापक तबीयत खराब होने पर इमरजेंसी में लाया गया था। इस दौरान वहां मौजूद किसी ने वीडियो बना लिया। इस दौरान देखा गया कि इमरजेंसी कक्ष में बिजली नहीं थी तो प्राध्यापक के साथ आई अन्य शिक्षिकाओं और अन्य स्टाफ ने मोबाइल की टाॅर्च जला ली।

यही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें लोगों ने जिले में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की मौजूदगी में अस्पताल में बिजली नहीं होने की बात पर टिप्पणी शुरू कर दी। वहीं कॉलेज की प्राध्यापक का कहना है कि एक प्राध्यापक को पैनिक अटैक आया था, जिनको अस्पताल लाया गया। इस दौरान केवल एक मिनट के लिए बिजली चली गई थी। जानकारी नहीं कि किस ने वीडियो बनाया।
विज्ञापन


वहीं अस्पताल के सीएमएस डॉ. अनिल शर्मा का कहना है कि जांच के दौरान अचानक बिजली चली गई थी। एक मिनट में जेनरेटर चल गया था। इसी दौरान का वीडियो बनाया गया। ज्यादा देर अंधेरा नहीं रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें