फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी-बारिश से मौसम मस्त, बिजली पस्त

Fri, 10 Jun 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
विज्ञापन
तूफान - फोटो : अमरउजाला
विज्ञापन
आंधी-बारिश से मौसम तो खुशनुमा हो गया, लेकिन जनपद की बिजली व्यवस्था पटरी से उतर गई। आंधी के कारण जिले कई क्षेत्रों में लाइनें टूट गईं।
विज्ञापन


250 से ज्यादा गांवों में बिजली गुल हो गई। बिजलीघर पर ब्रेकडाउन हो गए। कर्मचारी काम में जुटे हुए हैं। गुरुवार के बाद शुक्रवार शाम को भी जिले में तेज आंधी और बारिश शुरू हो गई।
विज्ञापन


आंधी के कारण बुलंदशहर, सिकंदराबाद, गुलावठी, औरंगाबाद, जहांगीराबाद, ऊंचागांव, अहार आदि क्षेत्रों में दर्जनों बिजली लाइनें टूट गई।    लाइनें टूटने से करीब 250 से ज्यादा गांवों की बिजली गुल हो गई। करीब 30 से ज्यादा बिजलीघरों पर ब्रेकडाउन की स्थिति हो गई।
विज्ञापन


बिजली आपूर्ति सुचारु करने के लिए कर्मचारी काम में जुटे हुए हैं। बिजली आपूर्ति सामान्य करने में अभी दो दिन का समय लग सकता है।


  अधीक्षण अभियंता राकेश कुशवाहा ने बताया कि आंधी के कारण गिरी लाइनों को ठीक करने का काम शुरू कर दिया गया है। जल्द ही आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी।


वहीं, आंधी-बारिश के कारण लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल गई है। आंधी-बारिश से जहां पारा एकाएक डाउन हो गया तो मौसम भी खुशनुमा हो गया।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें