फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: बारिश के चलते ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली गुल, डिबाई में ट्रिपिंग से लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर/डिबाई/नरौरा/अनूपशहर। बारिश के चलते नगर समेत जिलेभर में ब्रेक डाउन के चलते आपूर्ति प्रभावित रही। नगर क्षेत्र में करीब दो घंटे तो देहात क्षेत्र में तीन से पांच घंटे आपूर्ति प्रभावित रही। वहीं, डिबाई में पिछले 10 दिनों से बिजली कटौती व ट्रिपिंग से उपभोक्ता परेशान हैं। अघोषित कटौती होने से लोगों के घरेलू कार्य नहीं हो पा रहे हैं।
विज्ञापन

नगर समेत जिलेभर में बुधवार सुबह हुई बारिश से ब्रेक डाउन के कारण करीब एक से दो घंटे आपूर्ति प्रभावित रही। इससे चांदपुर रोड, रोडवेज बस अड्डा, कृष्णानगर, राधानगर, साठा समेत अन्य कॉलोनियों में बिजली की समस्या बनी रही। हालांकि बारिश बंद होने के बाद आपूर्ति बहाल हो जाने पर उपभोक्ताओं को राहत मिली और सभी ने अपने जरूरी कार्य पूरे किए। नरौरा नगर में बारिश के चलते ब्रेकडाउन व फॉल्ट होने से करीब पांच घंटे आपूर्ति प्रभावित रही। वहीं, अनूपशहर में मंडी व अहारगेट फीडर के तार टूटने से आपूर्ति करीब तीन घंटे से अधिक प्रभावित रही।
डिबाई नगर में पिछले दस दिनों से लगातार अघोषित बिजली कटौती व बार-बार ट्रिपिंग से उपभोक्ताओं की परेशानियां बढ़ती जा रही है। बिजली आपूर्ति न होने से आटा चक्कियों पर गेहूं नहीं पिस पा रहे है। वहीं, बच्चों की पढ़ाई भी नहीं हो पा रही है। लोगों की समस्या को देख उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष दीपक अग्रवाल ने एक्सईएन विद्युत राहुल रत्न बोधी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कटौती की पूर्व सूचना, फॉल्ट की जानकारी समय पर उपलब्ध कराने, संविदा कर्मचारियों की संख्या बढाने, नगर में क्रेन उपलब्ध कराने, कमजोर लाइनों की जांच कर सही कराने व फीडरों पर संतुलित लोड वितरण की मांग की गई।
विज्ञापन

इस दौरान व्यापारी सुरक्षा फर्म के अध्यक्ष संदीप सिंघल, समाजसेवी बिट्टू जोगी, व्यापारी नवीन ठाकुर, सचिन साहनी, वैभव बाबा आदि मौजूद रहे। सभी ने जल्द से जल्द आपूर्ति रोस्टर के अनुसार देने की मांग की। एक्सईएन राहुल रत्न बोधी ने बताया कि ट्रांसफार्मर के ओवरलोड के चलते आपूर्ति प्रभावित हो जाती है। एक तथा दो फीडर में काम जारी है। उपभोक्ताओं की समस्याओं का जल्द निस्तारण कर दिया जाएगा।
मुख्य अभियंता संजीव कुमार का कहना है कि बारिश के चलते ब्रेकडाउन की वजह से कुछ स्थानों पर आपूर्ति प्रभावित रही। कुछ स्थानों पर फॉल्ट आने पर उन्हें तत्काल सही करवाकर आपूर्ति को बहाल करवा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें