फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घंटों गुल रही आधे शहर की बिजली

Mon, 05 Sep 2016 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, खुर्जा
विज्ञापन
Power cut - फोटो : demo
विज्ञापन
पॉटरी नगरी में आधे शहर की बिजली घंटों तक गुल रही। वहीं जंक्शन क्षेत्र में हाईटेंशन तार टूटने से 24 घंटे तक आपूर्ति ठप रही। भीषण गर्मी में बिना बिजली के लोग बेहाल हो गए। घरों में पीने के पानी का संकट भी गहरा गया।
विज्ञापन


पॉटरी नगरी के आधे शहर में रविवार सुबह सात बजे से लेकर शाम चार बजे तक आपूर्ति ठप रही। सराय नसरुल्ला, सराय फेजबक्स, पदम की पुलिया समेत कई मोहल्लों में रहने वाले लोग बिजली न रहने से भीषण गर्मी में बेहाल हो गए।

जेई मंजीत सिंह ने बताया कि बिजलीघर नंबर 4 पर तकनीकी खराबी के चलते समस्या हुई। पूर्वाह्न तीन बजे तक फाल्ट को ठीक आपूर्ति सुचारु कर दी गई। वहीं जंक्शन क्षेत्र में हाईटेंशन तार टूटने से शनिवार रात 11.30 बजे से बिजली आपूर्ति ठप रही। इसके चलते विमला नगर, परसादी नगर, बापू नगर, रेलवे रोड आदि कॉलोनियों के लोग रात भर सो नहीं पाए।
विज्ञापन



सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों और बीमार लोगों को हुई। मोहल्ले के लोगों ने विद्युत निगम के अधिकारियों को भी फोन कर आपूर्ति सुचारु कराने की मांग की। लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। बिजली न रहने से घरों में लोग पीने के पानी के लिए तरस गए। दोपहर 12 बजे के बाद आपूर्ति सुचारु होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।

आज ठप हो सकती है 30 गांवों की बिजली
लाइनमैन के साथ मारपीट के मामले में पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं करने से नाराज विद्युतकर्मियों ने बिजलीघर पर ताला जड़ने की चेतावनी दी है। अगर ऐसा हुआ तो सोमवार को क्षेत्र के 30 गांवों की बिजली गुल हो सकती है। बता दें कि चंदेरू बिजलीघर पर तैनात लाइनमैन नरेश चौहान ने बताया था कि शनिवार को वह नयागांव में  आया था 

इसी दौरान एक ग्रामीण ने उससे से शट डाउन दिलाने को कहा। नरेश के मना करने पर ग्रामीण ने नरेश के साथ मारपीट कर दी थी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। नरेश ने कोतवाली में नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। नरेश ने बताया कि नामजद तहरीर देने के बाद भी पुलिस आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है।

उसने बताया कि चंदेरू बिजली घर पर 6 लाइन मैन, चार एएसओ काम करते है। नरेश ने चेतावनी दी की यदि पुलिस ने रविवार देर शाम तक आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की तो वह सोमवार से चंदेरू बिजली घर ताला डालकर हड़ताल पर चले जाएंगे। यदि ऐसा हुआ तो चंदेरू बिजली घर के क्षेत्र में आने वाले 30 गांवों की बिजली ठप हो जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें