फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2.5 लाख घरों की बत्ती गुल

Tue, 03 May 2016 10:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
विज्ञापन
बिजली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजली संकट के लिहाज से मंगलवार जनपद के लिए काफी खराब रहा। भीषण गर्मी के कारण एकाएक बढ़े लोड से पांच बिजलीघरों में धड़ाधड़ केबल बॉक्स फटे। जिले के करीब 2.5 लाख घरों में 18 घंटे तक बिजली सप्लाई ठप रही। भीषण गर्मी में बिजली सप्लाई ठप होने से पानी की किल्लत भी बढ़ गई।
विज्ञापन


बुलंदशहर के अधिकांश क्षेत्रों में तो बिजली आपूर्ति करीब 18 घंटे बाद सुचारु हो सकी। वहीं जिले के अन्य क्षेत्रों में भी लगातार 10 घंटे से ज्यादा बिजलीघरों पर ब्रेकडाउन की स्थिति रही।
मंगलवार को भीषण गर्मी के कारण जनपद में बिजली की डिमांड में एकाएक करीब 950 मेगावाट तक पहुंच गई।

हालांकि कंट्रोल से भरपूर बिजली आपूर्ति की गई, लेकिन बिजलीघरों और लाइनों पर पड़े ओवरलोड के चलते पांच बड़े बिजलीघरों के केबल बक्सा फट गए। इसके कारण इन बिजलीघरों से कनेक्ट छोटे बिजलीघरों की सप्लाई भी बाधित हो गई। मंगलवार सुबह करीब चार बजे बुलंदशहर का यमुनापुरम बिजलीघर और भूड़ बिजलीघर का केबल बक्सा फट गया।
विज्ञापन


इसके अलावा डिबाई देहात बिजलीघर, जहांगीराबाद 132 केवीए बिजलीघर और शिकारपुर देहात बिजलीघर का भी केबल बक्सा फट गया। इतनी बड़ी संख्या में केबल बक्सा फटने से जनपद के करीब 350 से ज्यादा गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।

इसके अलावा बुलंदशहर नगर क्षेत्र का आधा हिस्सा, जहांगीराबाद, शिकारपुर का काफी क्षेत्र, डिबाई का ग्रामीण क्षेत्र, चोला, खुर्जा, अरनिया, छतारी, अहमदगढ़, ऊंचागांव, अहार, पहासू, अनूपशहर का ग्रामीण क्षेत्र भी बिजली कटौती से प्रभावित रहा। इसके अलावा सिकंदराबाद नगर क्षेत्र में भी बिजली की लुकाछिपी सोमवार रात से जारी है।

पानी के भी पड़ गए लाले
जिले के बड़े हिस्से में हुई जबरदस्त बिजली कटौती से पेयजल संकट भी गहरा गया। लगातार कटौती से पानी की भारी किल्लत हो गई। लोगों को पीने के पानी का इंतजाम करने में भी काफी मशक्कत करनी पड़ी। महिलाओं को घरेलू कामकाज में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

ट्रांसमिशन पर रही भरपूर बिजली
केबल बक्सा फटने के कारण हुई बिजली कटौती लोकल स्तर से की गई। ट्रांसमिशन केंद्रों पर बिजली भरपूर रही। ट्रांसमिशन एक्सईएन बंशीलाल ने बताया कि कटौती लोकल स्तर से हुई है। कंट्रोल से भरपूर बिजली आपूर्ति की गई है।

किसान पर पड़ रही दोहरी मार
गेहूं की कटाई के बाद खेत सूखे पड़े हैं। खेतों को नमी के लिए पानी की जरूरत है। खेतों में ज्वार, मक्का, बाजरा, उड़द, मूंग और अरहड़ की बिजाई का समय चल रहा है। ऐसे में खेतों में पानी की जरूरत है। खेतों की जल्द पलेवा नहीं हुई तो इन फसलों को बोने में देरी होगी और किसानों को नुकसान होगा। इधर डीजल पर पैसे बढ़ रहे हैं और इधर जबरदस्त बिजली कटौती हो रही है। ऐसे में किसान पर दोहरी मार पड़ रही है।

बिजली कटौती पर फूटा लोगों का गुस्सा
बुलंदशहर। बिजली कटौती के खिलाफ लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। नगर के बहलीमपुरा में लोगों ने बिजली कटौती के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया।  इस मौके पर कन्छिद सिंह, गुलाब सिंह, मुकेश कुमार, अशोक कुमार, राजेन्द्र कुमार, प्रेमपाल सिंह, राजकुमार, कुशलपाल सिंह, रानी देवी, प्रिंस कुमार, रामप्यारी, सीमा, महेन्द्री, राधा, कमला, कैलाश, खानचंद्र, सौरभ कुमार आदि रहे।       

ओवरलोडिंग के कारण कई बिजलीघरों पर केबल बक्से फट गए थे। केबल बक्सा ठीक होने में समय लगा, जिसके कारण बिजली आपूर्ति बाधित रही। केबल बक्सा ठीक कराके आपूर्ति सुचारु करा दी गई है।- एके चौधरी, अधीक्षण अभियंता   
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें