बुलंदशहर। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) की ओर से परास्नातक पाठ्यक्रमों के तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा एक दिसंबर से शुरू होंगी। परीक्षा में मुख्य बैक एवं एक्स के छात्र-छात्राएं शामिल होंगी। डीएवी पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. राजीव सिरोही ने बताया कि सीसीएसयू ने छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए परीक्षा का कार्यक्रम वेबसाइट पर भी अपलोड कर दिया है। छात्र अपने संबंधित कॉलेज से संपर्क कर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। बताया कि यह परीक्षाएं दो पालियों में होंगी। पहली पाली 10 बजे से तो दूसरी पाली दोपहर दो बजे से होगी। परीक्षा का समय तीन घंटे निर्धारित किया गया है। संवाद
आंतरिक परीक्षा के अंक अपलोड करने के दिए निर्देश
बुलंदशहर। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने कॉलेजों के प्राचार्यों को दिसंबर-2025 विषम सेमेस्टर के सभी पाठ्यक्रमों के आंतरिक परीक्षा अंक हरहाल में अपलोड करने के निर्देश दिए हैं। यह अंक ऑनलाइन पोर्टल https://ccsuniversi-tyweb.in/ पर अपलोड किए जाने हैं। ऐसा न करने पर छात्रों के सैद्धांतिक परीक्षा प्रवेश पत्र डाउनलोड नहीं हो सकेंगे। डीएवी पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. राजीव सिरोही ने बताया कि सीसीएसयू की ओर से ये अंतिम चेतावनी दी गई है कि सैद्धांतिक परीक्षाएं शुरू होने से पहले अंक अपलोड कर दिए जाएं। संवाद