फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सियासत गरमाई, जगह-जगह हुए प्रदर्शन

Wed, 03 Aug 2016 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
विज्ञापन
राजेबाबू पार्क में प्रदर्शन करते कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता। - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
हाईवे पर मां-बेटी से हुए गैंगरेप की घटना पर सियासत बढ़ रही है। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट के सामने पहले मानव श्रंखला बनाई और फिर डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार की बर्खास्तगी के साथ पीड़ित परिवार को 50 लाख ेरुपये का मुआवजा देने और अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजने की मांग को लेकर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।

इस मौके पर पश्चिमी जोन के प्रभारी सोमेंद्र ढाका, जिला संयोजक विकास शर्मा ,उपेंद्र शर्मा, मुजाहिद अंसारी, सीएम चौहान, अजीत भाटी, सूर्यप्रताप सिंह, रामसेवक शर्मा, संजय मित्तल, शैलेंद्र लोधी, रासिद अदनान, धीरज सिंह, महाराज सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


जिला महिला कांग्रेस पार्टी ने नगर में जुलूस निकाल कर डीएम के माध्यम से महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। शहर अध्यक्ष पदमा कुलश्रेष्ठ और कांग्रेस महिला जिलाध्यक्ष सबिहा रिजवानआरोपियों को फांसी की सजा दिलवाने की मांग की है।

जिलाध्यक्ष सुभाष गांधी, शहर अध्यक्ष मुनीर अकबर, डॉ. रिजवान, सच्चिदानंद गौड, आदेश मुदगल, महेश शास्त्री, कृष्णपाल सिंह, शामिल, सब्बो, शकीना, कुसुम, दया देवी, अनिता शर्मा, फिरदोश बानो, समीम, मुन्नी राजेश चौधरन और नजमा आदि शामिल रहे।

उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के बैनर तले नगर में बाइकल रैली के साथ व्यापारी प्रदर्शन करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे।उन्होंने डीएम की अनुपस्थिति में नगर मजिस्ट्रेट को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधि मंडल एसएसपी से भी मिला।

प्रदेश संयोजक नरेंद्र अग्रवाल, शरद त्रिवेदी, विजय गऊप्ता, विपिन गर्ग, पृथ्वीराज सिंह, सुनील शर्मा, संस्कार वर्मा, संचित सिंघल आदि शामिल रहे। जिला कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ के पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार शर्मा ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर गैंगरेप के मामले की जांच सीबीआई से करवाने और पीड़ितों को आर्थिक मदद दिए जाने की मांग की है।

उधर, स्पोर्ट्स स्टेडियम टांडा के खिलाड़ियों और क्रीड़ा अधिकारियों ने डीएम को ज्ञापन देकर अपराधियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। ज्ञापन सौंपने वालों में राजीव कुमार, सचिन शर्मा, ललित, शैलेंद्र, आकाश गोस्वामी, ध्रूव कुमार, अर्जुन कुमार सैनी, योगेंद्र सिंह और अनिल कुमार आदि शामिल रहे।

जहांगीराबाद में हुई काग्रेंस कार्यकर्ताओं की बैठक में जिला काग्रेंस कमेंटी के पूर्व उपाघ्यक्ष अम्बरीश वर्मा, युवा काग्रेंस के बुलन्दशहर लोकसभा महा सचिव रोहित अग्रवाल, नरेन्द्र गोयल , पडित शिवकुमार शर्मा, चिराग अल्वी, इंतजार खां, किशोरी लाल, सुभाष वर्मा, विशाल वाल्मिकी, विनय शर्मा, मुश्ताक अल्वी, अमरदराज खां, गजेन्द्र सिंह, महेश सैनी, पकंज शर्मा, रविन्द्र मानव, आबिद खान, सुकमत शर्मा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें