फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: रात में तोड़ी पुलिस चौकी की बिल्डिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
औरंगाबाद। कस्बे में पुलिस चौकी की बिल्डिंग को जेसीबी मशीन की मदद से रातभर में तोड़ दिया। सुबह शिकायत होने पर पुलिस ने निर्माण कार्य को रुकवा दिया। भाजपा नेता की शिकायत पर एसएसपी ने जांच के आदेश दिए गए है।
विज्ञापन

बुलंदशहर-औरंगाबाद- गढ़मुक्तेश्वर स्टेट हाईवे स्थित कांजी हाउस के सामने करीब दो बीघा भूमि पर औरंगाबाद थाना पिछले कई दशकों से बना हुआ था।वर्ष 2004 में तत्कालीन मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की सरकार में थाना मोहल्ला शहीद गढ़ी के सामने नई बिल्डिंग में स्थानांतरण हो गया था।जबकि थाने की पुरानी बिल्डिंग में पुलिस चौकी को स्थापित कर दिया गया था।।बताया जाता है कि उक्त भूमि को पूर्व चेयरमैन ने थाने के लिए दान में दे दी थी। आरोप है कि पूर्व चेयरमैन के वंशज ने उक्त भूमि को बेच दिया। भवन की हालत जर्जर होने के कारण रात में पुलिसकर्मी चौकी में नहीं रूकते।
आरोप है कि खरीदारों ने साफ सफाई के नाम पर बिल्डिंग को रात के अंधेरे में जमींदोज कर दिया।सुबह चौकी प्रभारी को घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने मौके पर पहुंचकर तत्काल कार्य को रुकवा दिया गया। जिसके बाद खरीदार, मजदूर मौके से फरार हो गए। सीओ सिटी प्रखर पांडेय ने बताया कि चौकी का भवन जर्जर है। भवन के अगले भाग में चौकी है। चौकी को नहीं भवन के पिछले भाग को तोड़ा गया है। प्रकरण में जांच के आदेश दिए गए है। जांच के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें