फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: 50 हजार के इनामी गोकश से पुलिस की मुठभेड़, पैर में लगी गोली

विज्ञापन
चोला मुठभेड़ में गिरफ्तार आरोपी मुकीम। संवाद
विज्ञापन
चोला। गोकशी में वांछित गिरफ्तार 50 हजार रुपये का इनामी मेडिकल के लिए ले जाते समय पुलिसकर्मी की सरकारी पिस्टल लेकर फरार हो गया। पुलिस के घेराबंदी करने पर आरोपी ने पुलिस की पिस्टल से पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी दाहिने पैर में गोली लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी से सरकारी पिस्टल, नौ कारतूस, एक खोखा बरामद किया है। आरोपी ने गत 15 अगस्त की रात में अपने साथियों के साथ मिलकर थाना क्षेत्र के गांव सबदलपुर, सुतारी के जंगल में गोकशी की वारदात को अंजाम दिया था।
एएसपी प्रेमसुख दड़िया ने बताया कि 15 अगस्त की रात में गांव सुतारी और सबदलपुर के जंगल में गोकशी की वारदात को अंजाम दिया गया था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। आरोपी मुकीम निवासी गांव सुतारी थाना चोला के फरारी के चलते डीआईजी कलानिधि नैथानी ने उसकी गिरफ्तारी पर 50 रुपये के इनाम की घोषणा की थी।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को दो पुलिसकर्मी बाइक से मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल लेकर जा रहे थे। गैस गोदाम के पास पुलिसकर्मियों की बाइक फिसलकर गिर गई। इसी दौरान आरोपी पुलिसकर्मी की पिस्टल लेकर फरार हो गया। सूचना पर स्वाट टीम देहात और चोला पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गैस गोदाम के पास झाड़ियों में आरोपी की घेराबंदी की।
खुद को पुलिस से घिरता देख आरोपी ने पुलिस की पिस्टल से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस टीम की आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया जिसे घायलावस्था में गिरफ्तार किया गया और उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपी के कब्जे से सरकारी पिस्टल, नौ कारतूस, एक खोखा बरामद किया गया।

11 आरोपियों को भेजा जा चुका है जेल, एक आरोपी पर लगाई एनएसए
एएसपी ने बताया कि उक्त गोकशी की घटना में अब तक पुलिस 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। वहीं, एक आरोपी पर एनएसए की कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार आरोपी मुकीम शातिर किस्म का अपराधी है। आरोपी पर कोतवाली देहात और थाना चोला में चार आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें