फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक मित्र से हुई लूट का खुलासा, एक बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बैंक मित्र से हुई लूट का खुलासा, एक बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन

औरंगाबाद। थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर औरंगाबाद जहांगीराबाद मार्ग से एक बदमाश को धर दबोचा। पुलिस द्वारा कड़ी पूछताछ करने पर पकड़े गए बदमाश ने बालका रजवाहे पर बैंक मित्र से की गई लूट का जुर्म स्वीकार किया है। पुलिस ने बदमाश के पास से लूटा गया लैपटॉप, मोबाइल और 15 हजार की नकदी बरामद की है। बदमाश ने अपने अन्य दो साथियों के नाम व पता पुलिस को बताया है। पुलिस फरार दोनों बदमाशों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

बता दें कि थाना पुलिस को रविवार की दोपहर मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि एक बदमाश किसी बड़ी वारदात को देने के लिये औरंगाबाद जहांगीराबाद मार्ग स्थित गांव परवाना मोड़ के सामने खड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और मौके पर पहुंचकर परवाना मोड़ की घेराबंदी कर बदमाश को धर दबोचा। पुलिस बदमाश को पकड़ कर थाने ले आई और वहां उससे कड़ी पूछताछ की। पुलिस की पूछताछ में पकड़े गये बदमाश ने गत एक माह पूर्व नौ नवंबर की शाम को गांव बालका रजवाहे के पुलिया पर गांव जनौरा निवासी बैंक मित्र ओमप्रकाश सिंह से डेढ़ लाख की नकदी, लैपटॉप मोबाइल व बैग लूटने की घटना को स्वीकार किया है। पुलिस ने बदमाश के पास से लूटा गया लैपटॉप, मोबाइल, 15 हजार की नकदी, आरसी, आधार कार्ड और पैन कार्ड भी बरामद किया है। इंस्पेक्टर रामसेन सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किये गए बदमाश की शिनाख्त गांव दलपतपुर मुक्तेश्वरा निवासी गुलवेंद्र उर्फ गुल्लू पुत्र मदनपाल के रूप में हुई है। बदमाश ने अपने दो साथियों के नाम व पते पुलिस को बताए हैं, जिन्हें पुलिस तलाश कर रही है। उक्त बदमाश के खिलाफ अलीगढ़ समेत कई जनपदों में लूट के मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें