फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: पुलिस ने पशु चोर को किया गिरफ्तार, दो आरोपी मौके से फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बुलंदशहर। कोतवाली देहात की नई मंडी चौकी क्षेत्र के गांव कुच्छेजा में चोरी का भैंसा उतारने की सूचना पर पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया, जबकि उसके दो साथी भाग जाने में कामयाब रहे। पुलिस ने पशु चोरी के आरोपी के पास से 10,600 रुपये एक तमंचा मय कारतूस के बरामद किया है।
विज्ञापन


नई मंडी चौकी पुलिस शनिवार को वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी मुखबिर ने सूचना दी कि गांव कुच्छेजा में कुछ लोग गाड़ी से चोरी का भैंसा उतार रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंची, जहां तीन लोग लीलैंड गाड़ी से भैंसा उतार रहे हैं। पुलिस को देखकर आरोपियों ने गाड़ी स्टार्ट कर भागने का प्रयास किया। पुलिस ने गाड़ी को रोक लिया, जिसमें बैठे दो लोग अंधेरे का फायदा उठाकर भाग जाने में कामयाब रहे, जबकि एक व्यक्ति को पुलिस ने पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम आसिफ पुत्र यूनुस उर्फ पप्पू निवासी कटहेरा रोड, दादरी बताया। पूछताछ में उसने बताया कि तीनों मिलकर पशु चोरी करते हैं। पुलिस ने उसके पास से 10600 रुपये बरामद किए। इसके अलावा एक तमंचा मय कारतूस के बरामद किया है। फरार हुए बदमाशों के नाम शहनवाज निवासी उपरकोट थाना कोतवाली नगर व चौकना निवासी फैजान मदरसा कुम्हारों वाली गली दादरी बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें