फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में जहर खाया, मौत

Sat, 14 Jan 2017 11:41 PM IST
अमर उजाला/बुलंदशहर
विज्ञापन
जहर - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
घर से नौकरी करने निकले युवक ने संदिग्ध हालात में जहर खा लिया। अचेतावास्था में मिलने की सूचना पर परिजन उसे शिकारपुर के निजी चिकित्सक के पास ले गए जहां उसे बुलन्दशहर रेफर किया गया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने भाई की सूचना पर शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव रमपुरा निवासी रवीकरन (26) नोएडा स्थित किसी कंपनी में नौकरी करता था। शनिवार की सुबह अपने घर से नौकरी पर जाने के लिये घर से निकला था। कुछ ही देर बाद राहगीरों को रास्ते में वह बेहोश पड़ा मिला।

सूचना पर पहुंचे परिजन उसे शिकारपुर में निजी चिकित्सक के पास ले गये। एसएचओ शैलेन्द्र सिंह यादव ने बताया कि मृतक के भाई सतवीर की सूचना रिपोर्ट पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन


गृहक्लेश में महिला ने लगाई आग, गंभीर
गृहक्लेश में विवाहिता ने खुद को आग लगा ली। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसको गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि पुलिस ने मामले की जानकारी से इंकार किया है।

नगर के मोहल्ला झारखंडी निवासी विवाहिता का किसी बता को लेकर ससुरालियों के साथ मनमुटाव चल रहा था। इसके चलते विवाहिता कुछ दिनों से तनाव में थी। शुक्रवार रात महिला ने खुद को आग लगा ली। कमरे से धुआं और आग की लपटें निकलते देख ससुरालियों ने कमरे का गेट तोड़कर उसको बाहर निकाला, लेकिन जब तक वह काफी झुलस गई थी।
विज्ञापन


विवाहिता को गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने घटना की जानकारी होने से इंकार किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें