क्षेत्र के गांव मामऊ में मोबाइल चार्ज करते समय बिजली का करंट लगने से युवक की मौत हो गई। शनिवार को गांव निवासी गौरव(20) पुत्र देवीसहाय अपने घर पर अपना मोबाइल चार्ज कर रहा था। उसी दौरान वह बिजली के करंट की चपेट में आ गया। गम्भीर अवस्था में परिजन उसे सीएचसी शिकारपुर ले गये। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।