फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब कांड : आरोपी यादराम पर लगा एनएसए

विज्ञापन
विज्ञापन
शराब कांड : आरोपी यादराम पर लगा एनएसए
विज्ञापन

बुलंदशहर। सिकंदराबाद थाना क्षेत्र के गांव जीतगढ़ी में गत माह हुए शराब कांड मामले में पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी यादराम पर एनएसए तामील करा दी है। बताया गया कि जेल में बंद आरोपी न्यायालय में जमानत अर्जी लगाकर बाहर आना चाहता था। पुलिस जल्द ही अन्य आरोपियों पर भी एनएसए की कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है।
गत आठ जनवरी को जहरीली शराब के सेवन से कोतवाली क्षेत्र के गांव जीतगढ़ी में सरजीत, कलुवा, सतीश, सुखपाल, पन्नालाल, प्रेम सिंह और भगवत की मौत हो गई थी। जबकि 19 लोगाें की तबीयत खराब होने के कारण उन्हें उपचार के लिए जनपद के अलावा, नोएडा, मेरठ के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया था। जिसके बाद उन्हें घर भेज दिया गया। वहीं, पुलिस मामले में आरोपी यादराम समेत 12 लोगों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज चुकी है। मामले में मुख्यमंत्री ने आरोपियों पर एनएसए लगाने के भी निर्देश दिए थे। वहीं, अब आरोपी यादराम न्यायालय से जमानत पर बाहर आने की जुगत में था। जिसके बाद वह बाहर आकर फिर से जहरीली शराब के कारोबार में जुट सकता था। इसी की आशंका के चलते सिकंदराबाद पुलिस ने बुधवार को आरोपी यादराम को जिला कारागार में एनएसए तामील करा दिया है। साथ ही पुलिस अब अन्य आरोपियों पर भी एनएसए लगाने की तैयारी में जुट गई है।
विज्ञापन

25 दिन बीते, टिंकू-मिंकू पुलिस से ‘खेल रहे खेल’
बुलंदशहर। सिकंदराबाद शराब कांड के आरोपी खुर्जा निवासी दो भाई अभी पुलिस के साथ लुकाछिपी खेल रहे हैं। साथ ही आरोपी हर पैंतरे पर चकमा देने में भी कामयाब नजर आ रहे हैं। 25-25 हजार के इनामी भाइयों की तलाश में खाकी विभिन्न जनपदों और राज्यों में खाक छान रही है।
सिकंदराबाद शराब कांड में पुलिस ने यादराम, मुकेश व अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। साथ ही मामले में पुलिस ने खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव आसिफपुर नगलिया निवासी सगे भाई मिंकू, टिंकू उनके गांव के ही सुरेंद्र उर्फ कालू और कोतवाली देहात के गांव बूचा नगर निवासी प्रदीप को भी आरोपी बनाया था। कासना क्षेत्र में बीते दिनों अवैध शराब फैक्टरी पर छापे के दौरान पुलिस को मौके से 36 पेटी अवैध शराब के साथ ही प्रदीप मृत अवस्था में मिला था। मामले में कासना पुलिस ने भी रिपोर्ट दर्ज करते हुए मिंकू, टिंकू, प्रदीप, कालू व अन्य अज्ञात को आरोपी बनाया था। पुलिस मामले में अधिकतर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। जबकि, आरोपी भाई मिंकू और टिंकू अभी भी पुलिस को छका रहे हैं। दोनों पर 25-25 हजार रुपये इनाम की घोषणा की हुई है। आरोपियों की तलाश कासना, बुलंदशहर दोनों जिलों की पुलिस खाक छान रही है। हालांकि, अभी तक दोनों का कोई सुराग नहीं लग सका है।
विज्ञापन

आरोपी यादराम न्यायालय से जमानत पर बाहर आने की फिराक में था। उस पर एनएसए की कार्रवाई करते हुए जिला कारागार में तामील करा दिया गया है। फरार आरोपी मिंकू-टिंकू को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- संतोष कुमार सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें