फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना आदेश चल रहे पांच ईंट भट्ठे कराए बंद

विज्ञापन
शिकारपुर रोड पर ईंट भट्ठे को बंद करवाती प्रदूषण विभाग और अग्निशमन की टीम। - फोटो : BULANDSHAHR
विज्ञापन
बिना आदेश चल रहे पांच ईंट भट्ठे कराए बंद
विज्ञापन

बुलंदशहर। एनजीटी के बंदी के आदेश के बावजूद जिले में संचालित हो रहे ईंट भट्ठों पर प्रदूषण विभाग की टीम ने कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रदूषण विभाग के अफसरों ने अग्निशमन अफसरों संग मिलकर सदर तहसील क्षेत्र में पांच ईंट भट्ठों पर पानी बरसाकर बंद करवा दिया गया। साथ ही अग्रिम कार्रवाई के लिए उच्च अफसरों को रिपोर्ट भेज दी है।
वायु प्रदूषण को बढ़ने से रोकने के लिए एनजीटी के आदेश पर फिलहाल ईंट भट्ठों पर फुंकाई का कार्य बंद रखने के निर्देश हैं। इसके बावजूद जिलेभर में खुलेआम ईंट भट्ठों पर फुंकाई का कार्य चल रहा हैं। ईंट भट्ठों में फुंकाई की शिकायत मिलने पर प्रदूषण विभाग की टीम द्वारा सदर तहसील क्षेत्र में कार्रवाई के लिए अभियान चलाया गया। प्रदूषण विभाग के जेई संतोष कुमार ने बताया कि सदर तहसील क्षेत्र में शिकारपुर रोड स्थित मिर्जापुर में एमएस लोधी ब्रिक वर्क्स, एमएस लोधी ब्रिक फील्ड, एमएस लोधी भट्ठा राजपूत ईंट उद्योग, जुबैर ईंट उद्योग व श्री बालाजी ईंट उद्योग संचालित मिले हैं। जिन्हें पानी डालकर बंद करवा दिया गया है। इस दौरान टीम में सहायक पर्यावरण अधिकारी अजय कुमार, जेआरएफ राहुल, अग्निशमन से गजेंद्र सिंह और अनिल चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनजीटी और जिला प्रशासन के निर्देश पर टीम को भेजकर कार्रवाई की गई। शिकारपुर रोड पर पांच भट्ठे संचालित मिलने पर बंद कराने के साथ अग्रिम कार्रवाई के लिए उच्च अफसरों को रिपोर्ट भेजी जा रही है। जिले में बिना एनजीटी के आदेश पर ईंट भट्ठों का संचालन नहीं होने दिया जाएगा। जो संचालित मिलेगा उस पर कार्रवाई की जाएगी।
आशुतोष चौहान, क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें