फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाइप लाइन तो बिछी लेकिन नहीं आया पानी

Mon, 22 May 2017 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
Pipe Line - फोटो : pipe line
विज्ञापन
नगर के वार्ड सात में पाइप लाइन तो बिछा दी गई लेकिन उसमें अभी तक पानी नहीं छोड़ा गया। इसके कारण कॉलोनीवासी पीने के पानी के लिए तरसते रहे। ऐसे में लोगों को सबमरसेबल और नलों की मदद लेनी पड़ रही है।
विज्ञापन


इसके अलावा कई स्थानों पर कूडे़-गंदगी के ढेर मिले। जहां आवारा पशु घूमते नजर आए। कई स्थानों पर स्ट्रीट लाइट खराब हैं। वार्ड की अधिंकाश गलियों की सड़के बदहाल हैं। नगर स्थित वार्ड नंबर सात में सराय मुर्तजा और तरीनान का कुछ कुछ हिस्सा आता है।

कॉलोनी के लोगों ने बताया कि पांच माह पहले कॉलोनी में पानी की पाइप लाइन नगरपालिका ने डलवाई गई थी। अभी तक कॉलोनी के लोगों को पानी नसीब नहीं हुआ है। ऐसे में सरकारी नलों और सबमरसेबल से काम चलाना पड़ता है।
विज्ञापन


अधिकांश गलिया टूटी और उखड़ी हैं। कॉलोनी में कई स्थानों पर पोल पर लगी स्ट्रीट लाइटें खराब हैं। वार्ड में कई दिनों से कूड़ा नहीं उठाया गया है। कूडे़-गंदगी के ढेर लगे मिले। विकास के मामले में सराय मुर्तजा का हाल बदहाल मिला। लोगों ने बताया कि सफाईकर्मी कभी-कभी ही  कूड़ा उठाने आता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें