फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर कार्निवल में खूब बिक रही राजस्थानी जूती

Mon, 22 May 2017 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
कार्निवाल - फोटो : demo pic
विज्ञापन
नुमाइश ग्राउंड में आयोजित बुलंदशहर कार्निवल में राजस्थानी जूती और बनारसी साड़ी लोगों को खूब आकृषित कर रही है। इसके साथ ही महाराजा अचार को भी खूब पसंद कर रहे हैं। रविवार रात मेले में पहुंचे लोगों ने डांस अकादमी द्वारा आयोजित कार्यक्रम का भी लुत्फ उठाया।
विज्ञापन


मंगलवार शाम होने वाले डांस कांप्टीशन के बारे में भी जानकारी ली। नुमाइश ग्राउंड में अमर उजाला की ओर से बुलंदशहर कार्निवल का आयोजन किया जा रहा है। मेले में रोजाना महिलाएं, बच्चे और युवा भारी संख्या में पहुंच रहे हैं।

ड्रेगन ट्रेन और वाटर बोट के अलावा मेले में राजस्थानी जूती को युवा और बनारसी साड़ी को महिलाएं काफी पसंद कर रही हैं। वहीं अचार के शौकीनों ने महाराजा अचार की मांग बढ़ा दी है। कम कीमत में अच्छा दिखने वाले सोफा सेट भी लोग खरीद रहे हैं।
विज्ञापन


सहारनपुर का अलग डिजाइन का फर्नीचर लोगों को खूब पसंद आ रहा है। हर कोई अपने घर की शान बनाने में लगा है। इसके अलावा कार्निवल में फ्लोस्टेर डांस वेनल, नटराज डांस अकादमी, मैक्स डांस अकादमी के मेधावी बच्चों ने कार्यक्रम में समा बांध दिया।

कलाकारों में अभिषेक त्यागी, राहुल नटराज, मनोज मैक्स, विवेक, मोनी, अभिजित, श्रुति, हैप्पी शामिल थे। मंच का संचालन कर रहे गौरव किशोर शर्मा ने दर्शकों से सवाल पूछे और सवाल का सही जवाब देने वाले को बुलंदशहर कार्निवल के आयोजक अमर उजाला एवं कामरान खान के द्वारा उपहार दिए गए।

गौरव किशोर शर्मा बॉलीवुड मूवी एक्टर हैं। इनकी दो फिल्में जल्द ही रिलीज होने वाली हैं। जेविंद्र सिंह भाटी द्वारा निर्मित इश्क का मंजन एवं व्हेन ओबामा लव्ड ओसामा हैं। कार्निवल में मंगलवार को डांस कांप्टीशन का आयोजन किया जाएगा। जिसका रजिस्ट्रेशन नि:शुल्क किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें