फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएचसी/सीएचसी पर लगेंगे महिला नसबंदी शिविर

Fri, 13 May 2016 10:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
डॉक्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. दीपक ओहरी ने बताया कि परिवार कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत विकास खंड स्तर पर पीएचसी/सीएचसी पर महिला नसबंदी शिविरों का आयोजन होगा। यह शिविर प्रत्येक माह में दो बार लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


अनूपशहर में प्रथम और तृतीय सोमवार को, पहासू में द्वितीय और चतुर्थ सोमवार को, बीबीनगर में प्रथम और तृतीय मंगलवार को, लखावठी में द्वितीय व चतुर्थ मंगलवार को, कसेरकलां में प्रथम और तृतीय बृहस्पतिवार को, शिकारपुर में द्वितीय और चतुर्थ बृहस्पतिवार को, गुलावठी में द्वितीय और चतुर्थ सोमवार को, डिबाई में प्रत्येक शुक्रवार, जहांगीराबाद में प्रथम और तृतीय शुक्रवार, स्याना में प्रथम और तृतीय बृहस्पतिवार, ऊंचागांव में द्वितीय और चतुर्थ बृहस्पातिवार, सिकंदराबाद में प्रथम और तृतीय सोमवार महिला शिविर लगाए जाएंगे।


पदोन्नति प्रक्रिया को रोकने की मांग
बुलंदशहर। अंतर्जनपदीय शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को शुक्रवार ज्ञापन देकर कनिष्ठ शिक्षकों की पदोन्नति पर रोक लगाने की मांग की है।
विज्ञापन


अध्यक्ष महेश कुमार का कहना है कि पदोन्नति का मामला शासन स्तर और माननीय उच्च न्यायालय में विचाराधीन है। इसलिए पदोन्नति नहीं की जा सकती। इसे तत्काल प्रभाव से रोकने के लिए बीएसए को ज्ञापन दिया गया है।

नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर कल
बुलंदशहर। स्पिला और लक्ष्मी लाइफ लाइन अस्पताल के सहयोग से 15 मई को नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर अस्पताल में लगाया जाएगा। इस शिविर में दमा, सांस, ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर आदि की नि:शुल्क जांच होगी। शिविर सुबह दस बजे से शुरू होगा।

प्रभारी मंत्री को सौंपा ज्ञापन
बुलंदशहर। पंचायत जनप्रतिनिधि सभा उप्र की जिलाध्यक्ष रजनी गोस्वामी के नेतृत्व में प्रभारी मंत्री रामसकल गुर्जर को पंचायत प्रतिनिधियों के समक्ष आ रही परेशानियों क संबंध में ज्ञापन सौंपा गया है। इस ज्ञापन में गांव में किए जाने वाले विकास कार्यों और प्रशासन की ओर से की जा रही प्रक्रिया का जिक्र करते हुए कार्यों का जल्द से जल्द क्रियान्वयन करने की मांग की गई है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें