फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकों के कर्ज में डूबे किसान ने जान दी

Fri, 13 May 2016 10:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
मृतक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तीन बैंकों से लिया करीब तीन लाख रुपये का लोन न चुका पाने से हताश किसान ने बृहस्पतिवार रात खुदकुशी कर ली। उसका शव खेत में ट्यूबवेल के पास पेड़ से लटका हुआ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन


आठ बीघे जमीन का काश्तकार अगौता थाना क्षेत्र के पवसरा गांव निवासी मंटूरीलाल सिंह (65) पुत्र स्व. रूप सिंह की माली हालत काफी दयनीय है। वर्तमान में वह गांव में ही हेयर कटिंग का काम कर परिवार का पालन-पोषण कर रहा था।

बृहस्पतिवार देर रात मंटूरीलाल घर से चारपाई लेकर रात में सोने के लिए नलकूप पर पहुंचा। नलकूप पर छोटी बेटी से मोबाइल पर बात करने के बाद फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजनों को मंटूरीलाल का शव पेड़ पर रस्सी के सहारे लटका हुआ मिला।
विज्ञापन


रात में ही सूचना पाकर पहुंचे एसओ अगौता आईपीएस प्रशिक्षु संजीव सुमन ने मृतक के छोटे पुत्र और बीडीसी सदस्य अशोक कुमार से पूछताछ की। उसने बताया कि मंटूरीलाल पर भूमि विकास बैंक  और दो अन्य बैंकों का करीब तीन लाख रुपये का कर्ज था। 11 मई को भूमि विकास बैंक स्याना के 8-10 अधिकारी वसूली करने के लिए पहुंचे थे।

पिता के बाहर होने के कारण उन्हे फोन कर 17 मई तक कर्जा चुकाने के लिए कहा था। साथ ही नोटिस भी भेजा था। उसने कहा कि बैंक का कर्ज न चुका पाने के कारण ही मंटूरी लाल ने आत्महत्या की है।


15-20 दिन पहले 1.15 लाख रुपये जमा न करने पर मंटूरी को नोटिस भी भेजा गया था। वसूली करने के लिए गांव में टीम भेजी थी जो मंटूरी के न मिलने पर टीम वापस लौट आई थी।-राजेन्द्र सिंह, मैनेजर भूमि विकास बैंक स्याना

मृतक के परिवार की स्थिति बेहद दयनीय थी। मृतक मजदूरी कर अपने परिवार को पाल रहा था। ऐसी स्थिति में बैंकों के कर्जे को माफ करके उसके परिवार को शासन से आर्थिक सहायता मिलनी चाहिए।-अनूप चौहान ग्राम प्रधान पवसरा

मृतक के पुत्र अशोक कुमार की तहरीर पर शव का पीएम कराया गया है। प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी का प्रतीत हो रहा है। परिजन कर्ज में डूबे होने से मौत बता रहे हैं।- संजीव सुमन आईपीएस प्रशिक्षु, थानाध्यक्ष अगौता
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें