फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: पेट्रोल पंप के सुपरवाइजर ने मारपीट व कैश गायब होने का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर के डीएवी फ्लाईओवर के पास स्थित रिलायंस पेट्रोलपंप के सुपरवाइजर ने पूर्व सुपरवाइजर पर अपने अज्ञात साथियों के साथ मिलकर मारपीट करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

पीड़ित ने इस दौरान करीब डेढ़ लाख कैश गायब होने का भी आरोप लगाया। इससे नाराज कर्मियों ने काम बंद कर दिया। इससे पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने के लिए पहुंचे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
गांव बिरौली गडिया निवासी मूलचंद ने बताया कि वह रिलायंस पेट्रोल पंप पर सुपरवाइजर हैं। शनिवार की रात में पेट्रोलपंप का पूर्व सुपरवाइजर अंकित निवासी गांव मामन खुर्द अपने तीन चार अज्ञात साथियों के साथ पहुंचा और उनके साथ मारपीट करने लगा।
विज्ञापन

आरोपी ने पंप पर किसी को कार्य नहीं करने देने की धमकी दी।
आरोप लगाया कि इस दौरान उनके पास मौजूद करीब डेढ़ लाख रुपये का कैश भी गायब हो गया। लोगों की भीड़ जमा होने पर आरोपी भाग गए। कर्मियों ने बताया कि घटना की सूचना पेट्रोलपंप स्वामी को दी और कार्य बंद कर दिया।
विज्ञापन

रविवार की सुबह मालिक के पहुंचने के बाद कर्मियों ने फिर से कार्य शुरू किया। पीड़ित ने कोतवाली नगर में आरोपी व उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें