पेट्रोल पंपों पर जांची जाएगी घटतौली
- फोटो : ब्यूरो
जिले के पेट्रोल पंप संचालक अब मनमानी नहीं कर पाएंगे। पेट्रोल पंपों का निरीक्षण और शिकायतों का निस्तारण करने को डीएसओ ने टीम बना दी है। बता दें कि जिले में छोटे-बड़े कुल 135 पेट्रोल पंप संचालित हैं। पिछले काफी समय से इन पंपों पर कम तेल देने की शिकायतें मिल रहीं थी।
डीएसओ ने इन शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए पंपों का निरीक्षण करने और शिकायतों का निस्तरण करने का निर्णय लिया है। इसके लिए टीम भी बनाई हैं। डीएसओ केबी सिंह का कहना है कि कम तेल की मिल रही शिकायतों का निस्तरण करने और पंपों का निरीक्षण करने को विभाग ने खाका तैयार कर लिया है। पंपों का जल्द ही निरीक्षण शुरू किया जाएगा।