फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: पालतू जर्मन शेफर्ड ने पुलिसकर्मी को काटा, रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। पालतू जर्मन शेफर्ड ने अपने मालिक पुलिस कर्मी को और एक बंदर ने चार साल के बच्चे पर अचानक हमला कर दिया। हमले में जख्मी हो जाने पर बृहस्पतिवार को जिला चिकित्सालय की इमरजेंसी पहुंचे। इनके अलावा 12 अन्य कुत्ते के हमले के जख्मी लोग पहुंचे। इन सभी को एआरवी लगाई गई। साथ ही पुलिसकर्मी समेत दो के जख्म गहरे होने पर एआरएस लगवाने की सलाह दे हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस विभाग में तैनात राहुल ने बताया कि घर पर जर्मन शेफर्ड नस्ल का कुत्ता पाल रखा है। बृहस्पतिवार सुबह करीब आठ बजे अपने पालतू कुत्ते के पास था। अचानक उसने हमला कर दिया। पालतू कुत्ते ने सीधे हाथ की अंगूठे के पास की दूसरी अंगुली पर काट लिया।
दांत लग जाने पर अंगुली से खून निकलने लगा। जिला चिकित्सालय की इमरजेंसी में आया तो जख्म देख एआरएस लगवाने की सलाह दी। सदर तहसील क्षेत्र के गांव गंगेरुवा निवासी फिरोज खान का चार वर्षीय पुत्र मो. उमर बृहस्पतिवार सुबह घर के पास खेल रहा था। अचानक बंदरों का झुंड आ गया।
विज्ञापन

मां फरीन ने बताया कि बंदर ने पुत्र उमर के भागते समय उल्टे पैर में काट लिया। इसके अलावा ज्ञानलोक निवासी नौ वर्षीय तनिष्क को लेकर मां रेखा पहुंची। रामा एन्क्लेव निवासी 10 वर्षीय मोहित्रा को पिता नमन सिंह, राधानगर द्वितीय निवासी 13 वर्षीय यश को पिता शंकर सैनी, टीचर कालोनी निवासी 30 वर्षीय आदित्य को पत्नी ज्योति, हरि एन्क्लेव निवासी 40 वर्षीय सुनीता को बेटी निशि, बालाजी कालोनी निवासी 47 वर्षीय रेखा को पति संजय और शास्त्री नगर निवासी 47 वर्षीय मदन लाल स्वयं कुत्ते के काटने पर इमरजेंसी पहुंचे। बहलीमपुरा निवासी कार्तिक को पिता संदीप, भोखेड़ा निवासी 38 वर्षीय मौ. जमील स्वयं, धनौरा निवासी सवा दो साल के विशाल पुत्र राजकुमार स्वयं और कोतवाली देहात निवासी 11 माह के आरव को मां रचना कुत्ते के काटने पर पहुंची। इन सभी को एआरवी लगाई गई। साथ ही दो लोगों के जख्म गहरे होने पर एआरएस लगाई गई।

Iओपीडी बंद रहने पर चिकित्सालय की इमरजेंसी में एआरवी लगाई जा रही है। बृहस्पतिवार दोपहर तक करीब 12 लोगों को एआरवी लगाई गई। - डॉ. प्रदीप राणा, प्रभारी सीएमएस जिला चिकित्सालयI
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें