फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से युवक की मौत

Mon, 21 Mar 2016 11:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
लाइट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 बेलवाला गांव में पंखे का तार जोड़ते समय अचानक बिजली आपूर्ति होने से एक युवक करंट की चपेट में आ गया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। युवक के दो बच्चे हैं।
विज्ञापन



बता दें कि बेलवाला गांव निवासी नवनीत पुत्र मिट्ठन सिंह (30) रविवार शाम बिजली आपूर्ति नहंी होने पर घर में पंखे का तार जोड़ रहा था। इसी बीच अचानक बिजली आपूर्ति होने लगी, जिससे नवनीत करंट की चपेट में आ गया। जैसे ही परिजनों की नजर नवनीत पर पड़ी।

उन्होंने आनन-फानन में नवनीत को लेकर निजी अस्पताल पहुंचे, जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने नवनीत को रेफर कर दिया, लेकिन दूसरे अस्पताल में ले जाते समय रास्ते में नवनीत ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नवनीत के दो बेटे हैं। बड़ा बेटा अनंत तीन वर्ष का है जबकि छोटा बेटा पंकज एक वर्ष का है। नवनीत छोटा-मोटा काम कर परिवार का भरण-पोषण कर रहा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें