फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: सप्त कोसी परिक्रमा की व किया रुद्राभिषेक

विज्ञापन
श्री द्वादश महालिंगेश्वर सिद्ध महापीठ से निकाली गई सात कोसी परिक्रमा में शामिल भक्त। स्रोत: स्व
विज्ञापन

विज्ञापन
बुलंदशहर। गांव गंगेरूआ स्थित द्वादश महालिंगेश्वर सिद्ध महापीठ पर सावन के दूसरे सोमवार पर धर्मपुष्प विश्व जागृति मिशन के तत्वाधान में संस्थापक आचार्य मनजीत धर्मध्वज के सानिध्य में आत्म कल्याण एवं राष्ट्रीय आरोग्यता के लिए सप्त कोसी परिक्रमा की गई।
परिक्रमा के पश्चात सिद्धपीठ के ब्राह्मणों के द्वारा शांति पाठ मंत्र उच्चारण करते हुए आत्मिक कल्याण व राष्ट्रीय आरोग्यता के लिए गिलोय रस से अभिषेक किया। आचार्य ने बताया गया कि सिद्ध महापीठ पर महालिंग का गिलोय रस से अभिषेक करने से आरोग्यता बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही अन्य प्रकार के शारीरिक दोष से मुक्ति मिलती है। परिक्रमा के दौरान शिव भक्तों का आत्मबल देखने लायक था। चारों ओर ओम नमः शिवाय, हर हर महादेव का जाप करते हुए परिक्रमा करने के बाद सभी शिव भक्तों ने बाबा महालिंगम का जलाभिषेक किया।
इस दौरान चौकी इंचार्ज कुलदीप उपाध्याय, कुंवरपाल, मनोज फौजी, संजू पंडित, शीलू ठाकुर व अनुराग इत्यादि सेवादार मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें