नगर के भूड़ चौराहे पर शिवभक्तों पर पुष्पवर्षा करते उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश
बुलंदशहर। नगर के भूड़ चौराहे से होकर गंगाजल लेकर शिवभक्तों अपने-अपने शिवालयों को जा रहे हैं। सोमवार को उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश ने यातायात पुलिस के साथ मिलकर शिवभक्तों पर पुष्प वर्षा और फल वितरण किया।
मंडल के जिलाध्यक्ष दीपू गर्ग ने बताया कि शहर की सड़कों से होकर अन्य जनपदों के लाखों शिवभक्त रवाना हो रहे हैं। जिन्हें बुलंदशहर में मिले प्यार का ताउम्र याद रहे इसी के चलते शिव भक्तों पर गुलाब की पंखुड़ियां से स्वागत किया गया। कहा कि जो शिवभक्त हरिद्वार से गंगाजल नहीं लेकर आ सके हैं, उनके लिए संगठन की ओर से गंगाजल भी निशुल्क वितरित किया जा रहा है।
इस दौरान सहायक पुलिस अधीक्षक नगर प्रखर पांडे, यातायात निरीक्षक राजपाल सिंह तोमर, हेड कांस्टेबल अरविंद कुमार, मंडल के जिला संरक्षक अभिषेक अग्रवाल, युवा जिलाध्यक्ष हरीश सिंघल, कार्यालय प्रमुख राजेश कुमार, जिला मंत्री भव्य शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद