फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: नुक्कड़ नाटक से लोगों देंगे बालिका शिक्षा का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुलंदशहर। नाटक प्रस्तुत कर जिले में बालिका शिक्षा और सशक्तिकरण की अलख जगाई जाएगी। इस जागरूकता अभियान की शुरूआत बेसिक शिक्षा विभाग आठ दिसंबर से करेगा। अभियान आठ जनवरी 2024 तक जारी रहेगा।
विज्ञापन

बीएसए डॉ.लक्ष्मीनारायण पांडेय ने बताया कि सूचना एवं जनसंपर्क विभाग (गीत नाट्य प्रभाग) उत्तर प्रदेश सरकार और कार्यालय महानिदेशक स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक उत्तर प्रदेश लखनऊ के द्वारा बेसिक शिक्षा विभाग में संचालित योजनाओं के संबंध में जन जागरूकता अभियान के माध्यम से जनमानस को जागरूक करने की पहल शुरू हो रही है। इसके माध्यम से जिले भर में नाटक का मंचन किया जाएगा। यहोवा एकेडमी फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स द्वारा नुक्कड़ नाटक आयोजित किए जाएंगे। यह जागरूकता कार्यक्रम 30 दिनों तक प्रतिदिन दो स्थानों पर आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम के तहत जनमानस को ऑपरेशन कायाकल्प, डीबीटी, समर्थ और बालिका शिक्षा एवं शारदा कार्यक्रम के संबंध में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें