फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: दोपहर में चेहरा ढककर निकले लोग, 40 डिग्री पर पहुंचा पारा

विज्ञापन
दोपहर के समय गर्मी से बचने के लिए छाता लगाकर जाती युवती। संवाद
विज्ञापन
बुलंदशहर/अहार/सलेमपुर/बीबीनगर/बुगरासी। ज्येष्ठ का महीना शुरू होते ही मौसम में लगातार बदलाव देखा जा रहा है। बीते छह दिन में अधिकतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

लगातार बढ़ रहे तापमान के बीच शनिवार की दोपहर लोग चेहरा ढककर घर से बाहर निकले। वहीं, मौसम वैज्ञानिक लगातार तापमान बढ़ने और आंधी-बारिश का अनुमान जता रहे हैं।
पिछले कई दिन से रात में आंधी संग बूंदाबांदी जैसा मौसम रहा। लगातार बदल रहे मौसम और तापमान में उतार-चढ़ाव के बीच शनिवार सुबह से मौसम साफ रहने के कारण तेज धूप निकली। सुबह 10 बजे तक धूप का असर हल्का रहा लेकिन 11 बजे के बाद सूरज के तेवर तीखे हो गए।
विज्ञापन

शनिवार को जिले में अधिकतम तापमान बढ़कर 40 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आद्रता 26 फीसदी और हवा की गति 12 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास रही। जबकि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
कृषि विज्ञान केंद्र की मौसम वैज्ञानिक डाॅ. रेशु सिंह का कहना है कि तापमान बढ़ने के साथ-साथ आंधी और बारिश की भी संभावना है। रविवार को अधिकतम तापमान एक डिग्री बढ़कर 41 और न्यूनतम भी दो डिग्री बढ़कर 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें