फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: स्मार्ट मीटर के विरोध में लोगों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
छतारी के गांधी नगर मोहल्ले में स्मार्ट मीटर के विरोध में प्रदर्शन करते लोग। संवाद
विज्ञापन
छतारी। कस्बा क्षेत्र के गांधी नगर मोहल्ले में लोगों ने स्मार्ट मीटर के विरोध में प्रदर्शन किया। मीटर में गलत रीडिंग बताने और महंगा बिल आने की शिकायत की। ऐसे में उपभोक्ताओं ने ऊर्जा निगम के अधिकारियों से पुराने मीटर लगाने की मांग की है।
विज्ञापन


गांधी नगर मोहल्ला निवासी रूपा ने बताया कि जब से स्मार्ट मीटर लगे हैं। तब से आपूर्ति की काफी समस्या आ रही है। रिचार्ज खत्म होने की कोई जानकारी पहले मिलती नहीं है और आधी रात में बिजली कट जाती है। ऐसे में रात के समय बिजली का बिल जमा करना भी संभव नहीं हो पाता है।
भुल्लन ने बताया कि नए मीटर लगने के बाद काफी दिक्कत होने लगी है। इसमें कुछ समय पहले संकेत जरूर देना चाहिए, जिससे लोग बिल जमा करा सकें। वहीं पहले की अपेक्षा अब ज्यादा रीडिंग आ रही हैं। साथ ही बिल का अनुपात भी ज्यादा है। ऐसे में काफी दिक्कत होती है। प्रदर्शन के दौरानताहिरा, तब्बसूम, आमना, नूरबानो, असलम, इर्शाद खां, धर्मवीर, शकील, समसुद्दीन, रीना, रुक्मणी, रवि, छोटी, अकील आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें