फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: स्वाइन फ्लू को लेकर लोग बेखबर, नहीं लगा रहे मास्क

विज्ञापन
जिला चिकित्सालय के पंजीकरण काउंटर पर बिना मास्क के खड़े लोग। संवाद
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले में स्वाइन फ्लू के 17 मामले सामने आए हैं। ये सभी मरीज बाहरी जनपदों से संक्रमित हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग और डब्लूएचओ ने लोगों से मास्क, दूरी और स्वच्छता बरतने की अपील की है।
विज्ञापन

हालांकि, जिला चिकित्सालय समेत अन्य अस्पतालों में मरीज इन निर्देशों का पालन नहीं कर रहे हैं। इससे संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ गया है। मौसम में बदलाव के कारण संक्रामक बीमारियों का प्रकोप बढ़ा है। बुधवार को जिला चिकित्सालय की ओपीडी, पंजीकरण और दवा काउंटर पर भारी भीड़ देखी गई।
भीड़ में अधिकांश लोगों ने मास्क नहीं लगाया था और न ही सामाजिक दूरी का पालन किया। संक्रमित मरीज और उनके परिजन भी बिना मास्क के नजर आए। जिले में डेंगू के पांच और मलेरिया के 15 मरीज भी मिले हैं, जो सभी स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन

स्वाइन फ्लू से मिलते-जुलते लक्षण वाले मरीज प्रतिदिन ओपीडी में पहुंच रहे हैं। जिला सर्विलांस अधिकारी रमित कुमार सिंह ने बताया कि स्वाइन फ्लू की जांच के लिए विभाग के पास किट उपलब्ध है।
सीएमओ सुनील कुमार दोहरे ने कहा कि स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए सभी चिकित्सा प्रभारियों को अवगत कराया गया है। उन्होंने लापरवाही पर दोबारा निर्देश जारी करने की बात कही। सीएमओ ने लोगों से भीड़ वाले स्थानों पर मास्क का प्रयोग करने और दूरी बनाए रखने की अपील भी की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें