फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: 14 मई को कड़ी सुरक्षा और सीसीटीवी के बीच होगी पीसीएस की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिले में 14 मई को 16 केंद्रों पर पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा 2023 कराई जाएगी। परीक्षा की तैयारियों को जिला प्रशासन की ओर से अपनी तैयारी पूरी कर ली गई हैं। दो पालियों में होने वाली परीक्षा में 6600 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक शिव कुमार ओझा ने बताया कि ने बताया कि उप्र लोक सेवा आयोग प्रयागराज द्वारा पीसीएस (प्रारंभिक) परीक्षा 2023 का आयोजन 14 मई को दो सत्रों में सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक व दोपहर 2:30 बजे से 04:30 बजे तक किया जाएगा। परीक्षा के लिए जनपद के 16 परीक्षा केंद्रों का निर्धारण किया गया है। बताया कि डीएम सीपी सिंह की ओर से सभी परीक्षा केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि केंद्र पर मूलभूत आवश्यकता यथा फर्नीचर, पेयजल, विद्युत, जनरेटर, प्रकाश आदि की व्यवस्था परीक्षा से पूर्व सुनिश्चित करें। कक्षा-कक्षों की साफ-सफाई फर्नीचर की सफाई एवं शौचालय की व्यवस्था करा लें। परीक्षार्थियों को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए। परीक्षा को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट और स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। सेक्टर मजिस्ट्रेट परीक्षा के दौरान अपने क्षेत्र में भ्रमणशील रहेंगे और प्रत्येक केंद्र की निगरानी करेंगे। सेक्टर मजिस्ट्रेट परीक्षा से जुड़े समस्त तैयारियों को समय से पूर्व करा लें। साथ ही लोक सेवा आयोग की ओर से निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित करें। प्रत्येक कक्ष में सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से लगने चाहिए। परीक्षा केंद्र पर वीडियोग्राफी की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी। परीक्षा केंद्रों में प्रवेश से पूर्व परीक्षार्थियों की सघन तलाशी ली जाएगी। आयोग के निर्देशों का सख्ती से पालन कराया जाएगा। परीक्षा केंद्रों के आसपास फोटो स्टेट मशीन एवं परीक्षा को प्रभावित करने वाली गतिविधियां नहीं होंगी। किसी भी तरह की लापरवाही या गड़बड़ी पर सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें