फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahr: आम के पेड़ पर चढ़े बच्चे की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत, हादसे के बाद परिजनों में मातम

Wed, 10 May 2023 10:33 PM IST
Digvijay Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर

सार

आम के बाग में खेलते समय पेड़ पर चढ़े सात साल के बच्चे की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया जहां, चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से बच्चे की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुलंदशहर के बीबीनगर थाना क्षेत्र के गांव गंगावली में बुधवार दोपहर आम के बाग में खेलते समय पेड़ पर चढ़े सात साल के बच्चे की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया जहां, चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

गांव गंगावली निवासी मोहम्मद नाजिद ने बताया कि उसका सात वर्षीय बेटा आकिफ गांव स्थित मदरसे में कक्षा दो का छात्र था। बुधवार दोपहर वह अपने साथियों के साथ खेलने के लिए आम के बाग में गया था। जहां, खेलते समय वह एक पेड़ पर चढ़ गया, जिसके ऊपर से 11 हजार केवीए की हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। आकिफ खेलते सयम हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया और करंट लगने से झुलस कर पेड़ से जमीन पर आ गिरा। जिसके बाद उसके दोस्त शोर मचाते हुए गांव पहुंचे और परिजनों व ग्रामीणों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


एसपी सिटी सुरेंद्रनाथ तिवारी ने बताया कि पेड़ पर चढ़े मासूम बच्चे की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत होने का मामला प्रकाश में आया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में अभी परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें