फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: आरोग्य मेले में उल्टी दस्त व त्वचा के मरीजों ने लिया परामर्श

विज्ञापन
बनैल पीएचसी पर आरोग्य मेले में मरीज को परामर्श देते फार्मासिस्ट। संवाद
विज्ञापन
बुलंदशहर/नरसेना/अहमदगढ़/पहासू। जिले के 71 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आरोग्य मेले में मरीजों को परामर्श के साथ जांच व दवा की सुविधा का लाभ मिला। वहीं, आरोग्य मेले में तीन हजार से अधिक मरीजों ने पहुंचकर परामर्श लिया। मेले में बुखार खांसी, उल्टी-दस्त, त्वचा रोग, हड्डी, नेत्र समेत अन्य बीमारी के मरीजों ने चिकित्सकों से परामर्श लिया।
विज्ञापन

नरसेना क्षेत्र के दौलतपुर कलां पीएचसी पर आरोग्य मेले में सीएचओ भगत सिंह मरीजों को परामर्श देते मिले। जोड़ों में दर्द होने पर कृष्णा देवी परामर्श लेती मिली तो पेट में दर्द रहने पर दीपांशु ने परामर्श व दवा ली। सीएचओ भगत सिंह ने बताया कि मेले में अधिकांश मरीज वायरल से पीड़ित रहे।
पहासू क्षेत्र के गांव बनैल स्थित पीएचसी पर फार्मासिस्ट दुर्गेश गौड़ मरीजों को परामर्श देते मिले। ब्रजेश ने बताया कि खांसी की समस्या होने पर आरोग्य मेले में परामर्श लिया। पीएचसी पर सर्दी के छह, खांसी के चार व चर्मरोग के पांच मरीज पहुंचे। अहमदगढ़ पीएचसी पर फार्मासिस्ट संदीप शर्मा ने मरीजों को परामर्श व दवा वितरित की।
विज्ञापन

चमन ने बताया कि बेटे को बुखार होने पर दवा ली है। फार्मासिस्ट संदीप शर्मा ने बताया कि मेले में 32 मरीजों को परामर्श दिया। इसमें बुखार व सर्दी-जुकाम के 15 और अन्य बीमारी के 17 मरीज रहे। वहीं, नगर के सरायधारी, शास्त्री नगर, गिरधारी नगर नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व अन्य प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आरोग्य मेले में मरीजों ने चिकित्सकों से जांच व परामर्श लिया।

कोट
सभी पीएचसी पर लगे मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में 3100 से अधिक मरीजों ने परामर्श, जांच व दवा की सुविधा का लाभ लिया। सर्वाधिक मरीज वायरल के रहे। - डॉ. सुनील कुमार दोहरे, सीएमओ
विज्ञापन


चेतन शर्मा

बनैल पीएचसी पर आरोग्य मेले में मरीज को परामर्श देते फार्मासिस्ट। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें