फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: बारिश के बाद चढ़ा पारा, दो दिन में तापमान छह डिग्री बढ़कर पहुंचा 38 डिग्री पर

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर/अहार/बुगरासी/सलेमपुर/नरसेना। जनपद में आंधी-बारिश के बाद तापमान में फिर बढ़ोतरी दर्ज की गई। रविवार को अधिकतम तापमान दो दिन में छह डिग्री बढ़कर 38 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इससे लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ा। दिनभर तेज धूप निकलने से मौसम में चिपचिपाहट बनी रही। हालांकि बीच-बीच में बादल भी छाए रहे।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक अभी इसी तरह का मौसम और तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहने का अनुमान जता रहे हैं।पिछले तीन दिन लगातार आंधी-बारिश होने से तापमान 32 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था। इससे लोगों को राहत मिली थी। वहीं, अब आंधी-बारिश के बाद तापमान में इजाफा होता जा रहा है। पिछले दो दिन में तापमान रविवार को छह डिग्री बढ़कर 38 डिग्री पर पहुंच गया। न्यूनतम 26 डिग्री दर्ज किया गया। हवा की गति 12 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास दर्ज की गई।
लगातार बदल रहे मौसम के बीच पूरा दिन उमस व चिपचिपाहट वाली गर्मी ने परेशान किया। कृषि विज्ञान केंद्र की मौसम वैज्ञानिक डाॅ. रेशु सिंह का कहना है कि मानसून आने में अभी थोड़े दिन और लगेंगे। मानसूनी बारिश से पहले जिले में बीच-बीच में बारिश हो रही है। यही कारण है कि तापमान में उतार चढ़ाव हो रहा है। आंधी-बारिश के बाद दो दिन में छह डिग्री तापमान बढ़ा है। सोमवार को अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें