वर्ष 2017 में होने वाले विधानसभा चुनाव में 1500 या इससे अधिक वोटर्स पर एक पार्ट बूथ का गठन किया जाएगा। फिलहाल अफसरों का कहना है कि जनपद में 120 से अधिक पार्ट बूथों का गठन हो सकता है।
भारत निर्वाचन आयोग के आदेश के क्रम में निर्वाचन अफसरों ने इस संबंध में सभी चुनाव अधिकारी और जन प्रतिनिधियों को चिट्ठी भेज जानकारी दी है। आपत्तियां मांग ली गई है। बता दें कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर 2449 मतदाता बूथों का गठन पहले से ही हो रखा है।
चुनाव पांच साल बाद हो रहे हैं। इसलिए बूथ क्षेत्र की आबादी में बड़ा इजाफा हो गया है। जहां 1200-1300 मतदाता हुआ करते थे, वहा अब 1500 से अधिक वोटर पहुंच गए हैं।
मतदान में दिक्कत न हो इसलिए 1500 से अधिक मतदाताओं पर एक पार्ट बूथ का गठन किया जाएगा। डिप्टी निर्वाचन अधिकारी आरके सिंह ने बताया कि इस संबंध में जल्द ही जन प्रतिनिधियों और अफसरों की मीटिंग बुलाई जाएगी।