फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुकुल प्रकरण : दो छात्रों की मौत के बाद बच्चों को घर ले जा रहे अभिभावक

विज्ञापन
विज्ञापन
अहार। स्वामी महानंद ब्रह्मचारी संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पढ़ने वाले कक्षा नौ के दो छात्रों की एक माह में आत्महत्या के मामले से अन्य छात्रों के परिजन भी काफी चिंतित हैं। सोमवार को कई बच्चों के परिजन गुरुकुल पहुंचे और बच्चों को साथ ले गए। पुलिस ने आरोपी प्राचार्य व आचार्य को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

सोमवार को मेरठ जनपद के थाना परीक्षितगढ़ के गांव समसपुर आसिफाबाद निवासी ईश्वर दत्त शर्मा के 15 वर्षीय पुत्र कक्षा नौ के छात्र गगन शर्मा ने स्कूल परिसर के बाहर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। परिजनों ने प्राचार्य तुलसी भारद्वाज निवासी कासिमपुर नगरी थाना पाली मुकीमपुर जनपद अलीगढ़ और कमल शर्मा निवासी एकता कालोनी मंडीगेट थाना मझैला जनपद मुरादाबाद पर मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए आत्महत्या के लिए उकसाने की बात कही थी। पुलिस ने देर रात दोनों को गिरफ्तार किया और सोमवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। स्कूल में एक माह में दो छात्रों के आत्महत्या करने से अब अन्य छात्रों व उनके परिजनों में दहशत व्याप्त है। सोमवार को कई परिजन गुरुकुल पहुंचे और अपने बच्चों को स्कूल से घर ले गए। एक परिजन ने कहा कि अभी स्कूल का माहौल सही नहीं है, माहौल सुधरने पर बच्चों को भेज देंगे। मामले की एसआईटी जांच के लिए एसपी देहात के नेतृत्व में टीम तैयार की जा रही है। एसपी देहात ने बताया कि दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। जल्द ही जांच पूरी कर एसएसपी को रिपोर्ट सौंप दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें