फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: दूसरे की जमीन बेचने के नाम पर 50 लाख हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। खुर्जा नगर में दूसरे की जमीन बेचने के नाम पर 50 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। नगर निवासी ठगी के शिकार युवक ने न्यायालय के आदेश पर चार नामजद आरोपियों के खिलाफ नगर कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई है। युवक ने रुपये वापस मांगने पर हत्या की धमकी देने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली में सीजेएम कोर्ट के आदेश पर वादी आयुष तोमर निवासी मोहल्ला सराय शेख आलम खुर्जा नगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। आयुष ने बताया कि आरोपी दक्ष प्रताप सिंह निवासी चित्रकूट कालोनी खुर्जा नगर से उनकी जान-पहचान थी। आरोपी दक्ष प्रताप ने अपनी खेती की जमीन बेचने की बात कही। इस पर आयुष ने कोतवाली नगर के धमैड़ा रोड में गांव काजीपुरा स्थित जमीन को जाकर देखा। आरोपी दक्ष प्रताप के परिजन नवीन कुमार, वत्सला एवं मनीबाला से मुलाकात करने के बाद जमीन का सौदा 60 लाख रुपये में तय हो गया। सौदा तय होन के बाद आयुष ने 18 लाख रुपये आरोपी के खाते और 22 लाख रुपये नकद दे दिए। 10 सितंबर 2023 को जमीन की रजिस्ट्री कराना तय हुआ। बाद में आयुष ने आरोपियों को 10 लाख और नकद दिए। इसके बाद भी जमीन की रजिस्ट्री नहीं की गई। जांच कराने पर पता चला कि उसे फर्जी खतौनी देकर रुपये हड़प लिए गए हैं। 5 नवंबर 2023 को आयुष ने आरोपी दक्ष प्रताप से अपने रुपये वाप मांगे। 7 नवंबर 2023 को आरोपी दक्ष प्रताप, नवीन कुमार, मनीबाला एवं वत्सला आयुष के घर आए और रुपये वापस करने का झांसा देकर अपने साथ गाड़ी में बुलंदशहर नगर स्थित इस्लामाबाद रोड पर ले आए। यहां पर आरोपियों के बुलाने पर एक कार में आए लोगों ने आयुष की पिटाई कर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की।
मामले में पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं करने पर आयुष को कोर्ट की शरण लेनी पड़ी। नगर पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर चारों नामजद एवं अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एएसपी नगर अनुकृति शर्मा ने बताया कि मामले में न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


युवक के खाते से निकाले 24 हजार

बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला ऊपरकोट निवासी मोहम्मद सलमान ने साइबर सेल को शिकायती पत्र देकर बताया कि उनका नगर के ही एक बैंक में बचत खाता है। गत शनिवार को उनके फोन पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आई थी। आरोपी कॉलकर्ता ने खुद को बैंक अधिकारी बताकर पीड़ित को डेबिट कार्ड बंद होने की जानकारी दी और नया कार्ड बनाने के नाम पर खाते और कार्ड की जानकारी हासिल कर ली। जिसके बाद सलमान के खाते से 24 हजार रुपये निकाल लिए गए। सलमान ने साइबर सेल को शिकायती पत्र देकर मामले में कार्रवाई की गुहार लगाई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें