एसएमजेईसी इंटर कॉलेज में चल रही यूपी बोर्ड परीक्षा की दूसरी पाली में हिंदी की जगह समाजशास्त्र का पेपर बांटने का मामला प्रकाश में आया है। छात्रों ने जब शिकायत की तो आनन-फानन में पेपर बदला गया।
सूचना पर डीआईओएस ने मौके पर पहुंच कर जांच पउ़ताल की और मामले को बोर्ड से अवगत कराया। मामले में केंद्र व्यवस्थापक के ऊपर गाज गिर सक ती है।
शनिवार को यूपी बोर्ड परीक्षा की दूसरी पाली में इंटरमीडिएट के परिक्षार्थियों का हिंदी का पेपर था। बताया जा रहा है कि एसएमजेईसी इंटर कॉलेज में हिंदी के पेपर की जगह परीक्षार्थियों को समाजशास्त्र का पेपर बांट दिया गया।
कंट्रोल रूम पर मामला पहुंचने के बाद डीआईओएस रामाज्ञा कुमार परीक्षा केंद्र एसएमजेईसी इंटर कॉलेज पहुंच गए और मामले की जांच पउ़ताल शुरू कर दी।
उधर इस पूरे प्रकरण से कॉलेज प्रशासन में हड़कंप मच गया। डीआईओएस ने बताया कि मामले की जांच कर रिपोर्ट तैयार की जाएगी। इस मामले में परीक्षा केंद्र के व्यवस्थापक के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।