मध्यप्रदेश में फायरिंग से हुई पांच किसानों की मौत पर किसान सभा के कार्यकर्ताओं ने रोष व्यक्त किया। बृहस्पतिवार को आयोजित पंचायत में किसानों ने घटना की निंदा की और सरकार से मृतक परिवारों को सहायता देने की मांग की। उन्होंने कहा कि गोली से नहीं शांति से वार्ता कर सरकार किसानों की मांग को पूरी करें।
बृहस्पतिवार को किसान सभा के बैनर तले नगर स्थित खेमचंद के आवास पर पंचायत की गई। कामरेड खेमचंद ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार ने गोली चलवाकर किसानों की हत्या करवाई है।
उससे पहले कर्ज के बोझ तले दबे कई किसान आत्महत्या कर चुके हैं।
कार्यकारिणीं सदस्य मीरपाल सिंह ने बताया कि स्वामीनाथन आयोग को लागू करने को लेकर खुर्जा में भी प्रदर्शन किया गया था। किसान सभा मांग करती है कि किसानों की मांगों को माना जाए। मध्यप्रदेश में मृतकों के परिवार को 50 लाख मुआवजा दिया जाए। अनिल कुमार, ओमवीर सिंह, जयप्रकाश, गजेंद्र, देवेंद्र, नन्ने आदि रहे।