फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइनमैन ने कर दी लाइन शिफ्ट, अफसर बेखबर

Thu, 08 Jun 2017 11:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
बिजली तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
पावर कारपोरेशन के कर्मचारी बेलगाम हो रहे हैं। एक लाइनमैन ने एलटी लाइन को मनमाने तरीके से शिफ्ट कर दिया। लाइन शिफ्टिंग का अफसरों तक को पता नहीं चल सका। जैसे ही अधिकारियों को सूचना मिली कि लाइन शिफ्ट हो रही है तो वह दौड़कर मौके पर पहुंचे। अफसरों को देख लाइन शिफ्ट कर रहे कर्मचारी भाग खड़े हुए।

स्याना के खादमोहननगर बिजलीघर का लाइनमैन पुष्पेंद्र कुमार एक खेत मालिक को फायदा पहुंचाने के लिए लाइन शिफ्ट कर रहा था। अफसरों को लाइन शिफ्टिंग की भनक तक नहीं थी। एसडीओ धर्मेंद्र कुमार को सूचना मिली कि एक लाइन शिफ्ट की जा रही है। सूचना के बाद जैसे ही एसडीओ मौके पर पहुंचे तो लाइन शिफ्ट कर रहे लाइनमैन और कर्मचारी भाग खड़े हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेई योगेश कुमार ने आरोपी लाइनमैन के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। समाचार लिखे जाने तक एफआईआर दर्ज नहीं हो सकी है। आरोपी लाइनमैन पुष्पेंद्र कुमार को निलंबित कर दिया गया है। एसडीओ धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि जैसे ही लाइन शिफ्टिंग की सूचना मिली तो मैं मौके पर पहुंचा। वहां लाइनमैन और कुछ प्राइवेट कर्मियों द्वारा लाइन शिफ्ट की जा रही थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें